Home / Odisha / बादल के बावजूद भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 44 के करीब पहुंचा

बादल के बावजूद भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 44 के करीब पहुंचा

  • राज्य में दोपहर 2:30 बजे तक रहा सबसे अधिक गर्म शहर

भुवनेश्वर। ओडिशा में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बादल छाए रहने के बावजूद सोमवार को भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच गया। आईएमडी के अनुसार, राजधानी शहर में आज दोपहर 2:30 बजे तक दिन का उच्चतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस समय अवधि के दौरान भुवनेश्वर ओडिशा के अन्य स्थानों की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक गर्म था। भुवनेश्वर के अलावा, राज्य में दो अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जिसमें बालेश्वर (40.7) और चांदबाली (40.4) शामिल थे।

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिमी, पश्चिमी शुष्क हवा और उच्च धूप के कारण आंतरिक ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर होने की संभावना है और अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के कुछ जिलों में 3-5 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने की संभावना है। यह सामान्य से 3 से 3 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है और राज्य के जिलों में कई स्थानों पर अगले 2 दिनों के दौरान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

अगले 24 घंटे के दौरान बालेश्वर, भद्रक, कटक, खुर्दा, मयूरभंज, केंदुझर, बलांगीर, बौध, जाजपुर, ढेंकानाल, नुआपड़ा जिलों में एक या दो स्थानों पर हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है।

23 को आंधी की संभावना

इसके साथ ही  पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, सोनपुर, बौध, नुआपड़ा, बलांगीर, कलाहांडी, कंधमाल, नवरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मालकानगिरि, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, अनुगूल, ढेंकानाल, केंदुझर, मयूरभंज जिलों में एक या दो स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी तथा बिजली गिरने के साथ-साथ आंधी आने की भी संभावना है। ।

इसी तरह से कंधमाल, बौध, अनुगूल, ढेंकानाल, केंदुझर, मयूरभंज जिलों में एक या दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना

अगले 48 घंटे के दौरान बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, मयूरभंज, केंदुझर, ढेंकानाल जिलों में एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

सोनपुर, बौध, नुआपड़ा, बलांगीर, कलाहांडी, कंधमाल, नवरंगपुर, रायगड़ा, कोरापुट, मालकानगिरि, मयूरभंज, केंदुझर, बरगढ़, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़ जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

उत्कल बिल्डर्स का 15 दिवसीय जलछत्र का उद्घाटन

भीषण गर्मी में पहले दिन लगभग एक हजार लोगों को दही का शर्बत पिलायी गयी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *