Home / Odisha / ओडिशा में भीषण गर्मी, पारा 45 के करीब, एक की मौत, 71 बीमार

ओडिशा में भीषण गर्मी, पारा 45 के करीब, एक की मौत, 71 बीमार

  • सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्र ने की पुष्टि

  • राज्य में बौघ रहा सबसे अधिक गर्म शहर

भुवनेश्वर। ओडिशा में भीषण गर्मी जारी है। पारा 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने लगा है। इस बीच अब तक लू से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्र ने इसी पुष्टि करते हुए बताया कि बालेश्वर जिले में लू से एकमात्र मौत की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चल रही गंभीर लू की स्थिति के कारण ओडिशा के विभिन्न हिस्सों से गर्मी से संबंधित बीमारी के कुल 71 मामले सामने आए हैं। मिश्र के अनुसार, गर्मी से संबंधित बीमारी के सबसे अधिक 35 मामले सुंदरगढ़ जिले से, 7-7 मामले मयूरभंज और अनुगूल से सामने आए हैं।

गंजाम और बलांगीर में मौत लू से नहीं

जानकारी के अनुसार, भोगराई तहसील के अंतर्गत महेशपुर के श्री लक्ष्मीकांत साहू, उम्र-62 की मृत्यु 15 अप्रैल को लू लगने से हो गई थी। हालांकि अप्रैल माह के पहले सप्ताह के दौरान बलांगीर के त्रिनाथ बकुल और गंजाम के सुरेंद्र गौड़ा की मौत का कारण भू लू बताया गया था, लेकिन लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुष्टि की कि यह सनस्ट्रोक से मौत नहीं थी।

लोगों को एहतियाती कदम उठाने चाहिए

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राज्य में लू की स्थिति को देखते हुए लोगों को एहतियाती कदम उठाने चाहिए। शिशुओं, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों जैसे कई कमजोर लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। लोगों को दिन के व्यस्त समय के दौरान चिलचिलाती गर्मी में बाहर निकलने से बचना चाहिए।

प्यास न लगने पर भी पर्याप्त पानी पीएं

उन्होंने कहा कि निर्जलीकरण से बचने के लिए प्यास न लगने पर भी लोगों को पर्याप्त पानी पीना चाहिए। इसके अलावा, लोगों को शरीर को फिर से हाइड्रेट करने के लिए ओआरएस, घर पर बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), गन्ने का रस, नींबू पानी और छाछ भी पीना चाहिए।

बौध में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस

जैसा कि अनुमान लगाया गया था, ठीक उसी तरह ओडिशा में पारा धीरे-धीरे 45 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। इस साल गर्मी के मौसम में पहली बार बौध जिले में अधिकतम तापमान बढ़कर 44.3 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो शुक्रवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान था।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बारिपदा में भी आज अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया।

10 स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री या उससे अधिक

आईएमडी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, ओडिशा में 10 स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। आज शुक्रवार को बौध में 44.3 डिग्री सेल्सियस, बारिपदा में 44.2, झारसुगुड़ा में 43.8, अनुगूल में 43.7, टिटिलागढ़ में 43.5, बलांगीर में 43, भवानीपाटना में 43, मालकानगिरि में 43, नुआपड़ा में 43, नयागढ़ में 43, स्मार्ट सिटी भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 41.4 दर्ज किया गया, जबकि कटक में अधिकतम तापमान 42.7 दर्ज किया गया।

आईएमडी ने अगले दो दिनों में ओडिशा के कई जिलों में लू से लेकर गंभीर लू तक की नारंगी चेतावनी जारी की है।

ऐसी संभावना है कि 48 घंटों के बाद आंधी की गतिविधियों के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बारिश की गतिविधियों से राज्य के लोगों को काफी राहत मिलने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

बीजद सरकार ने किसानों के साथ किया फरेब – मनमोहन सामल

कहा-पंजाब के किसान कर रहे हैं 1.5 लाख की आय, ओडिशा में के किसान केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *