Home / Odisha / भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Heat भीषण गर्मी ##भीषण_गर्मी

भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

  •  अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना

भुवनेश्वर। ओडिशा में जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने आज एक बार फिर राज्य के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय कार्यालय ने उत्तर-पश्चिमी/पश्चिमी शुष्क हवा और चिलचिलाती तीव्र धूप के कारण ओडिशा के 16 जिलों में और भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा में कई स्थानों पर दिन के तापमान (अधिकतम तापमान) में 2 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है।

अगल 24 घंटे तक ओडिशा में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही केंदुझर, मयूरभंज, भद्रक, बालेश्वर, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, खुर्दा, ढेंकानाल, जाजपुर, नयागढ़, कंधमाल, कोरापुट, मालकानगिरि, अनुगूल, बौध, सोनपुर, बलांगीर, झारसुगुड़ा, कलाहांडी और बारगढ़ में एक या दो स्थानों पर हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है। इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है। इसके साथ ही अगले तीन दिनों के दौरान ओडिशा में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान (दिन का तापमान) 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। इसलिए लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच बाहर निकलते समय एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गयी है।

19-20 को कई जिलों के लिए नारंगी चेतावनी

अगले 48 घंटे के दौरान भी ओडिशा में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। 19 अप्रैल को मयूरभंज, नुआपड़ा, गजपति और नयागढ़ में एक या दो स्थानों पर हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति प्रबल होने की संभावना है। इन जिलों के लिए नारंगी चेतावनी जारी की गयी है।

इसके साथ ही केंदुझर, भद्रक, बालेश्वर, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, खुर्दा, ढेंकानाल, जाजपुर, कंधमाल, कोरापुट, मालकानगिरि, अनुगूल, बौध, झारसुगुड़ा, कलाहांडी और बरगढ़ में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है।

20 अप्रैल को भी ओडिशा में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। इस दिन मयूरभंज, नुआपड़ा, गजपति और नयागढ़ में एक या दो स्थानों पर हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति प्रबल होने की संभावना है। इन जिलों के लिए नारंगी चेतावनी जारी की गयी है।

इसके साथ ही केंदुझर, ढेंकानाल, बौध, सोनपुर, बलांगीर, कलाहांडी, अनुगूल, झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़ में एक या दो स्थानों पर हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है। इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है।

21-22 को कुछ जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

21 अप्रैल को मालकानगिरि, कोरापुट, नवरंगपुर, कलाहांडी, रायगड़ा, गजपति और गंजाम में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और ओडिशा के शेष जिलों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है।

इस दिन मयूरभंज, केंदुझर, ढेंकानाल, नयागढ़, बौध, सोनपुर, बलांगीर, अनुगूल, झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़ में एक या दो स्थानों पर हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है। इसके साथ ही कलाहांडी, रायगड़ा, गजपति और गंजाम में एक या दो स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दिन के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है।

22 अप्रैल को मालकानगिरि, कोरापुट, नवरंगपुर, कलाहांडी, रायगड़ा, गजपति, गंजाम, केंदुझर और मयूरभंज में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और ओडिशा के शेष जिलों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है।

हालांकि केंदुझर, ढेंकानाल, नयागढ़, बौध, सोनपुर, बलांगीर, कलाहांडी, अनुगूल, झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़ में एक या दो स्थानों पर हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है। बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़ में एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बने रहने की संभावना है। इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है।

इसके साथ ही मालकानगिरि, कोरापुट, नवरंगपुर, कलाहांडी, रायगड़ा, गजपति और गंजाम में एक या दो स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, बिजली गिरने की संभावना है।

23-24 अप्रैल को हल्की बारिश

23 अप्रैल को मालकानगिरि, कोरापुट, नवरंगपुर, रायगड़ा, कलाहांडी, कंधमाल, बलांगीर, नुआपाड़ा, सोनपुर, बौध, बरगढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा, देवगढ़, केंदुझर, सुंदरगढ़ और में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मयूरभंज और ओडिशा के बाकी जिलों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है।

24 अप्रैल को गंजाम, गजपति, नयागढ़, कलाहांडी, रायगड़ा, नवरंगपुर, कोरापुट, मालकानगिरि, नुआपड़ा और बलांगीर में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और शेष जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

बीजद सरकार ने किसानों के साथ किया फरेब – मनमोहन सामल

कहा-पंजाब के किसान कर रहे हैं 1.5 लाख की आय, ओडिशा में के किसान केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *