Home / Odisha / ओडिशा में भाजपा–बीजद गठबंधन के अटकलों पर पूर्ण विराम

ओडिशा में भाजपा–बीजद गठबंधन के अटकलों पर पूर्ण विराम

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का एकेले मैदान में उतरने का ऐलान

  • स्पष्ट रूप से कहा – लोकसभा की 21 व विधानसभा की 147 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

भुवनेश्वर। आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा-बीजद गठबंधन के लेकर पिछले कुछ दिनो से चल रहे अटकलों पर आज पूर्णविराम लग गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि ओडिशा के साढ़े चार करोड़ लोगों के आशा-अभिलाषा व आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भाजपा सभी 21 लोकसभा व 147 विधानसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखकर यह जानकारी दी।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि विगत 10 वर्षों से नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा की बीजू जनता दल (बीजद) पार्टी केंद्र की माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के अनेक राष्ट्रीय महत्व के प्रसंगों में समर्थन देती आई है, इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। अनुभव में आया है कि देशभर में जहां भी डबल इंजन की सरकार रही है, वहां विकास व गरीब कल्याण के कार्यों में तेजी आई है और राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़े हैं, लेकिन आज ओडिशा में मोदी सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं जमीन पर नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे ओडिशा के गरीब बहनों-भाइयों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ओडिशा-अस्मिता, ओड़िशा-गौरव और ओडिशा के लोगों के हित से जुड़े अनेकों विषयों पर हमारी चिंताएं हैं। 4.5 करोड़ ओडिशावासियों की आशा, अभिलाषा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत तथा विकसित ओडिशा बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार लोकसभा की सभी 21 सीटों और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

Share this news

About desk

Check Also

बीजद के चुनावी घोषणापत्र में कुछ भी नहीं केवल कोरे आश्वासन – धर्मेन्द्र प्रधान

कहा-भाजपा के संकल्प पत्र से कॉपी किये जाने का प्रयास भुवनेश्वर। बीजू जनता दल द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *