Home / Odisha / भाजपा ने राजनीति में विश्वसनीयता का संकट समाप्त किया: राजनाथ
RAJNATH SINGH

भाजपा ने राजनीति में विश्वसनीयता का संकट समाप्त किया: राजनाथ

  • नबरंगपुर, कालाहांडी और बोलांगीर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

  • वादों को पूरा करके लोगों का विश्वास हासिल किया भाजपा ने

  • मोदी सरकार के कार्यकाल में नक्सलवाद अब कुछ राज्यों तक ही सीमित

  • राजनाथ सिंह ने कहा, ओडिशा को भी डबल इंजन सरकार की जरूरत

नबरंगपुर (ओडिशा),  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस द्वारा पैदा किये गये ‘‘राजनीति में विश्वसनीयता के संकट’’ को समाप्त किया है और वादों को पूरा करके लोगों का विश्वास हासिल किया है। राजनाथ सिंह ने बेरहामपुर शहर के पास अंबपुआ में एक सभा में कहा कि देश के बाकी हिस्सों के साथ तेज गति से विकास के लिए ओडिशा में भी ‘‘डबल इंजन’ सरकार बननी चाहिए। रक्षा मंत्री सिंह तीन लोकसभा क्षेत्रों नबरंगपुर, कालाहांडी और बोलांगीर के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में नक्सलवाद अब कुछ राज्यों तक ही सीमित रह गया है। उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक मोर्चे पर तेजी से प्रगति कर रहा है और वह 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा।
उन्होंने कहा,‘‘ कांग्रेस ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा नहीं किया, जिससे लोगों का नेताओं पर से भरोसा उठ गया था, लेकिन भाजपा ने अपने चुनावी वादों को पूरा करके लोगों का भरोसा जीता है। इस प्रकार राजनीति में विश्वसनीयता का संकट समाप्त हुआ है। जनता को अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा है।’’ उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव के बाद लोगों से किए गए वादे ‘‘भूल’’ जाती थी और इसीलिए लोगों का नेताओं पर से ‘भरोसा उठ’ गया था। रक्षा मंत्री ने कहा लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2014 में सत्ता में आने के बाद से चीजें बदली हैं।
रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘आप हमारे चुनाव घोषणापत्र को देख सकते हैं और आप पाएंगे कि सभी वादे पूरे किए गए हैं।’ उन्होंने कहा कि पार्टी ने अनुच्छेद 370 को समाप्त करने, तीन तलाक को खत्म करने और अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण का वादा किया था और सभी वादे पूरे किए गए। उन्होंने कहा कि लोगों को अब एहसास हो गया है कि भाजपा जो वादे करती हैं उन्हें पूरा करती है।
राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति करती है भाजपा
रक्षा मंत्री ने कहा,‘‘ हम (भाजपा) लोगों की सेवा करने की और राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति करते हैं केवल देश पर शासन करने की नहीं।’’ उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक मोर्चे पर तेजी से प्रगति कर रहा है और वह 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से दिन के 12 घंटे पार्टी के प्रति समर्पित करने का आग्रह किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केंद्र में मोदी सरकार बने और ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बने। सिंह ने कहा,‘‘ ओडिशा को भी डबल इंजन सरकार की जरूरत है, राजनीतिक समीक्षकों का कहना है कि हम यहां सरकार बनाएंगे।’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि उनका ओडिशा के साथ भावनात्मक लगाव है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने कांग्रेस के शासन के दौरान भारत सुरक्षा यात्रा निकाली थी। मैंने यात्रा की शुरुआत ओडिशा से की थी।’’

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़े होंगे सुरक्षा के प्रावधान

तैनात की जाएंगी सीएपीएफ की 165 कंपनियां भुवनेश्वर। ओडिशा में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *