Home / Odisha / प्रेम प्रसंग में दंपति ने लड़की को 31 टुकड़ों में काटा
नवरंगपुर प्रेम प्रसंग में दंपति ने लड़की को 31 टुकड़ों में काटा
प्रेम प्रसंग में दंपति ने लड़की को 31 टुकड़ों में काटा

प्रेम प्रसंग में दंपति ने लड़की को 31 टुकड़ों में काटा

  • शादी के लिए दबाव बनाने पर दंपति ने की हत्या

नवरंगपुर। ओडिशा के नवरंगपुर जिले में शादी के लिए दबाव बनाने पर एक दंपति ने 21 वर्षीय एक लड़की की हत्या करने के बाद 31 टुकड़ों में काट दिया। घटना नवरंगपुर जिले के रायघर थानांतर्गत मुरुमाडीही के पास एक जंगल में हुई है। इस घटना में संलिप्तता के आरोप में रविवार को एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरुमाडीही गांव के आरोपी दंपति चंद्रा राउत और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। मृतक महिला की पहचान बाघबेड़ा गांव की निवासी तिलवती गोंड के रूप में बताई गई है। बताया जाता है कि तिवती की हत्या के सिलसिले में रायघर पुलिस स्टेशन में पहले आरोपियों को गिरफ्तार करने से पहले हिरासत में लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दो वर्षों से रिलेशनशिप में थी लड़की

खबरों के अनुसार, 21 वर्षीय तिलवती पिछले दो वर्षों से चंद्रा राउत के साथ रिलेशनशिप में थी। वह पहले से शादीशुदा चंद्रा से शादी करने की जिद कर रही थी। बुधवार को वह चंद्रा के घर गई और धमकी दी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसे बेनकाब कर देगी। उसकी धमकी से घबराकर चंद्रा ने अपनी पत्नी को अपने संबंध के बारे में बताया और दोनों ने तिलवती को खत्म करने की साजिश रची। वे कथित तौर पर तिलाबाई को मुरमडीही के पास एक जंगल में ले गए, जहां उन्होंने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने उसके भी 31 टुकड़े कर दिए और शरीर के हिस्सों को जंगल में अलग-अलग जगहों पर दफना दिया।

घर नहीं लौटने पर पिता ने दर्ज करायी शिकायक

तिलवती के घर नहीं लौटने पर उसके पिता लुदुराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने शनिवार को तिलाबाई का एक पैर जमीन से बाहर निकला हुआ और उसके आसपास खून के धब्बे देखे। मानव शव होने का संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रायघर पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर गई और तिलवती के शव को टुकड़ों में पाया। पुलिस ने शव के टुकड़ों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रेम संबंध के कारण हुई हत्या – एसडीपीओ

पापडाहंडी के एसडीपीओ आदित्य सेन ने बताया कि प्रेम संबंध के कारण महिला की हत्या की गयी है। उन्होंने कहा कि हमने मामले के सिलसिले में दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की आगे की जांच फिलहाल जारी है। जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

दोषी को फांसी की सजा की मांग

मृतक के परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने दोषी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए रायघर पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। मृतक के चाचा ने कहा कि हम दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग करते हैं, क्योंकि उन्होंने प्रेम संबंध के लिए मेरी भतीजी की वीभत्स तरीके से हत्या कर दी और उसके शरीर को 31 टुकड़ों में काट दिया। मृतक की भाभी ने कहा कि हम तिलवती के लिए न्याय चाहते हैं। दोषियों को फांसी होनी चाहिए। यदि आवश्यक हुआ, तो हम गवाह देंगे और अदालत में सबूत पेश करेंगे।

Share this news

About admin

Check Also

बीजद के प्रदेश युवा महामंत्री भाजपा में शामिल हुए

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल के युवा शाखा के प्रदेश महामंत्री प्रीतिरंजन साहू व उनके समर्थक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *