Home / Odisha / लाकडाउन के बीच सादगी से मनाया उत्कल दिवस

लाकडाउन के बीच सादगी से मनाया उत्कल दिवस

राजगांगपुर. कोरोना को लेकर लाकडाउन की घोषणा होने से शहरवासी घरों में दुबके रहने पर बेबस हो गए हैं। इस बार केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की अपील एवं घोषणा का पालन करते हुए बहुत ही सादगी से उत्कल दिवस मनाया गया। स्थानीय नीलचक्र शाखा की ओर से लिपलोई स्थित कार्यालय में यह दिवस मनाया गया। सर्व प्रथम नीलचक्र शाखा का पताका उत्तोलन कर उत्कलमणि गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

उसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस ओडिशा राज्य के गठन के पावन अवसर पर नीलचक्र शाखा की ओर से सरकारी अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित करने के साथ ही साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर गरीब तबके के असहाय जरुरतमंदों लोगों के बीच भोजन का पैकेट वितरण भी किया गया। इस मौके पर नीलचक्र शाखा की संयोजक सह पूर्व नगरपाल श्रीमती शशि रेखा सामल, श्रीधर स्वाई, पूर्ण चंद्र पाढ़ी, राजेंद्र बेहरा, सरोज कुमार मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद थे। इस मौके का सबसे अहम पहलू यह रहा कि इस दौरान सामाजिक दूरी बनाने के साथ बहुत ही सादगी से उत्कल दिवस मनाया गया।

Share this news

About desk

Check Also

पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने पार्टी छोड़ी

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तथा सत्यवादी के पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *