Home / Odisha / राज्यपाल प्रो गणेशी लाल का कार्यकाल हुआ पूरा

राज्यपाल प्रो गणेशी लाल का कार्यकाल हुआ पूरा

  •  सहज और सरल स्वाभाव के कारण लोगों के दिल में बनाई अपनी जगह

  •  नए राज्यपाल को लेकर नहीं हुई है कोई घोषणा

भुवनेश्वर। वर्तमान राज्यपाल प्रो गणेशी लाल का कार्यकाल आज समाप्त हो गया। हालांकि राष्ट्रपति भवन द्वारा कोई आधिकारिक विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है। इससे यह उम्मीद की जाती है कि औपचारिक घोषणा होने तक गणेशी लाल इस संवैधानिक पद का प्रभार संभालते रहेंगे। गणेशी लाल ने 29 मई, 2018 को ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। गणेशी लाल अपने जमीन से जुड़े व्यक्तित्व के लिए काफी लोकप्रिय हैं और अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने में सक्षम रहे हैं। वह लोगों के साथ तालमेल बिठाने में भी सक्षम रहे हैं और उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। अपने सहज और सरल स्वाभाव के कारण उन्होंने लोगों के दिल में जगह स्थापित की है।

गणेशी लाल ने कहा कि यह सब आप सभी के आशीर्वाद के कारण है कि मैं लोगों तक पहुंचने में सक्षम हूं।

इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि आमतौर पर कोई देरी नहीं होती है, हमें उम्मीद है कि भारत के राष्ट्रपति राज्य के लिए एक नए राज्यपाल की नियुक्त करेंगी,  क्योंकि मौजूदा राज्यपाल का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

ओडिशा के राज्यपाल के रूप में गणेशी लाल का कार्यकाल विवादों से मुक्त रहा है। हरियाणा के रहने वाले गणेशी लाल ने हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष और मंत्री के रूप में भी काम किया है। ओडिशा के राज्यपाल का पद संभालने के बाद से बीजद के नेतृत्व वाली सरकार के साथ गणेशी लाल के संबंध अच्छे रहे हैं।

यह देखा गया है कि देश के अन्य भागों में राज्यपालों और राज्य सरकारों के बीच विवाद होते रहे हैं। ओडिशा में इस तरह के मुद्दे नहीं देखे गए, क्योंकि बीजद के पास यहां पूर्ण बहुमत है और सत्ताधारी दल को कोई खतरा नहीं था।

Share this news

About desk

Check Also

BHAJANLAL SHARMA

ओडिशा के 6 हजार 412 गांवों तक सड़कें नहीं – भजनलाल शर्मा

कहा-नवीन पटनायक ने ओडिशा को 50 साल पीछे धकेला भुवनेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *