Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 502 नए पॉजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 502 नए पॉजिटिव मामले

  •  सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,926 हुई

भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 502 नए पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। यह जानकारी आज यहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है। ओडिशा में शनिवार और रविवार को लगातार दो दिनों तक 400 से अधिक कोविद-19 के मामले दर्ज किए थे। राज्य में गुरुवार को 387 नए मामले दर्ज किए और शुक्रवार को 431 कोविद-19 पॉजिटिव पाए गए थे। इस साल पहली बार ऐसा है, जब कोरोना के 502 नए मामलों का पता चला है। इसके साथ ही ओडिशा में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,926 हो गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में 6,616 नमूनों की जांच की गई थी।

Share this news

About desk

Check Also

BHAJANLAL SHARMA

ओडिशा के 6 हजार 412 गांवों तक सड़कें नहीं – भजनलाल शर्मा

कहा-नवीन पटनायक ने ओडिशा को 50 साल पीछे धकेला भुवनेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *