Home / Odisha / सैल्यूट तिरंगा संगठन द्वारा महिला सम्मान समारोह 15 अप्रैल को

सैल्यूट तिरंगा संगठन द्वारा महिला सम्मान समारोह 15 अप्रैल को

  • महिला का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान : राजेश झा

  • कई राष्ट्रीय नेता एवं सांसद कार्यक्रम में ले रहे हैं भाग

दिल्ली/कटक : सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन द्वारा पूरे देश भर में निरंतर सामजिक कार्यों मे तेजी देखी जा जारी है और देश ही नहीं विदेशों में भी कई स्थानों पर राष्ट्रवादी कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं इसी क्रम में महिलाओं के सम्मान में राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा द्वारा 15 अप्रैल शाम 4 बजे जनपथ स्थित वेस्ट एंड कोर्ट दिल्ली में भव्य महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 50 गणमान्य महिलाओं को विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मनोज तिवारी (सांसद) , ऋतु खण्डूरी ( अध्यक्ष उत्तराखंड विधान सभा) श्याम जाजू वरिष्ठ भाजपा नेता,, कपिल स्वामी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति के विषय पर संगठन मंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल ने बताया दिल्ली अध्यक्ष प्रेम सिंह, प्रभारी राव सतवीर, चित्रा दलाल, पायल झा , साधना सिंह, डाक्टर सीमा बाली , प्रमोद वर्मा रहेंगे. जबकि कार्यक्रम में निगरानी समिति में गिरीश पाठक, राज कुमार सिंह, मनोज त्यागी, कुमार सौरभ, राहुल उपस्थित रहेंगे। ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा ने मीडिया को बताते हुए कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के नेतृत्व में सैल्यूट तिरंगा देश ही नहीं विदेशों में स्थापित हुआ है और जितनी तेजी के साथ प्रत्येक राज्यों में सभी प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं इससे यह साफ झलकता है कि सेैलयूट तिरंगा अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है.

Share this news

About desk

Check Also

नवीन पटनायक दोनों सीट पर कर रहे हैं प्रवासन के मुद्दे का सामना

दोनों क्षेत्रों में नौकरियों के अवसर की कमी कई वर्षों से एक बड़ी समस्या हिंजिलि/कांटाबांजी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *