Home / Odisha / अधिकारियों की तैनाती नियम को लेकर बरसे नेता प्रतिपक्ष

अधिकारियों की तैनाती नियम को लेकर बरसे नेता प्रतिपक्ष

  •  कहा- एक अधिकारी एक कई बरसों से हैं तैनात

  •  एक अधिकारी संभाल रहे हैं कई विभाग

  • जयनारायण मिश्र ने किया सवाल- क्या यही फाइव-टी है

भुवनेश्वर। लंबे समय तक एक पद पर अधिकारियों के बने रहने तथा उनका स्थानांतरण न होने और एक अधिकारी को अनेक दायित्व दिये जाने के मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयनारायण मिश्र ने आज विधानसभा में राज्य सरकार को घेरा।

उन्होंने पूछा कि क्या यह राज्य सरकार की फाइव-टी है। उन्होंने इस संबंध में साधारण प्रशासन विभाग के मंत्री को सदन में उत्तर देने के लिए निर्देश देने हेतु विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया।

शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए मिश्र ने कहा कि प्रत्येक चीज के लिए सरकार की एक निश्चित नीति रहनी आवश्यक है। ट्रांस्फर पोस्टिंग के लिए भी एक नियम है। एक विभाग एक या एक ही स्थान पर एक अधिकारी कितने समय तक रह सकता है, उसके लिए भी नीति रहनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि केन्दुझर व मयूरभंज जिले के जिलाधिकारी उन जिलों में 6 सालों से हैं। केन्दुझर जिले के जिलाधिकारी जिला प्रशासन का काम छोड़कर बाकी सब काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग के सचिव 2014 से यानी गत 9 सालों इस पद पर बने हुए हैं। इसी तरह खाद्य आपूर्ति सचिव वीर विक्रम यादव 2017 से एक ही विभाग में जमे हुए हैं। उनके पास लोक निर्माण व पुरी के श्री मंदिर प्रशासन का जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक से अधिक दायित्व पर नहीं रहना चाहिए। पुलिस अधिकारी अरुण बोथरा ट्रांस्पोर्ट कमिश्नर भी हैं और क्राइम ब्रांच के एडीजी भी हैं। इसी तरह सुशील कुमार लोहानी पंचायती राज सचिव की जिम्मेदारी संभालने के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने पूछा क्या यही मेरी सरकार की योजना है। क्या यही फाइव-टी है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वह इस बारे में बयान देने के लिए साधारण प्रशासन विभाग के मंत्री को निर्देश दें।

Share this news

About desk

Check Also

BHAJANLAL SHARMA

ओडिशा के 6 हजार 412 गांवों तक सड़कें नहीं – भजनलाल शर्मा

कहा-नवीन पटनायक ने ओडिशा को 50 साल पीछे धकेला भुवनेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *