Home / Odisha / मुख्यमंत्री के मुंबई दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने की निंदा

मुख्यमंत्री के मुंबई दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने की निंदा

  •  पूछा-क्या मुख्यमंत्री के तथाकथित मानसपुत्र की छवि सुधारने के लिए मुंबई गये

  •  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में विधानसभा या प्रायोजित पुरस्कार लेना

भुवनेश्वर। विधानसभा महत्वपूर्ण बजट सत्र के दौरान को मुंबई का दौरा करने की प्रतिपक्ष के नेता जय नारायण मिश्र ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के एक महत्वपूर्ण सत्र के दौरान मुख्यमंत्री का मुंबई दौरा करना लज्जाजनक है। पत्रकारों से बातचीत में मिश्र ने ये बातें कहीं।
उन्होंने सवाल किया कि क्या उनके तथाकथित मानसपुत्र के संबध में आम लोगों में जो छवि तैयार हुई है, उस धूमिल छवि को ठीक करने के लिए वह मुंबई गये हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सीमा विवाद व राज्य का बजट जैसे महत्वपूर्ण चर्चा विधानसभा में होने के समय वह विधानसभा में उपस्थित न होकर वह एक प्रायोजित पुरस्कार लेने के लिए अपने तथाकथित मानसपुत्र के साथ मुंबई का दौरा करना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।
उन्होंने कहा कि पांच-पांच बार मुख्यमंत्री होने के बाद भी उनके अधीन आने वाले गृह विभाग की सूचना अनुसार 2022 में राज्य में 1379 हत्याएं, 3184 दुष्कर्म मामले पंजीकृत हुए हैं। इससे स्पष्ट है कि राज्य में औसतन प्रतिदिन चार हत्या व 10 दुष्कर्म के मामले हो रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

पांडियन 10 जून तक वापस करें रत्नभंडार की चाभी – हिमंत विश्वशर्मा

कहा-अन्यथा उसे हम ढूंढ निकालेंगे कविसूर्यनगर में भाजपा प्रत्याशी के लिए किया प्रचार भुवनेश्वर। असम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *