Home / Odisha / नवीन ने दिखाया 100 साल तक शासन का सपना

नवीन ने दिखाया 100 साल तक शासन का सपना

  •  बीजू जनता दल के 26वें स्थापना दिवस पर पुरी में दिखायी पार्टी की ताकत

  •  कार्यकर्ताओं को दिया सेवा करते रहने का मंत्र

  •  कहा-माताएं चाहेंगी तो बीजद सौ साल तक रहेगा शासन में

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल के 26वें स्थापना दिवस पर पार्टी के मुखिया तथा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने कार्यकर्ताओं को 100 साल तक शासन करने का सपना दिखाया। स्थापना दिवस पर पुरी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपनी पार्टी की ताकत का प्रदर्शन भी किया और कार्यकर्ताओं को लोगों और राज्य की सेवा करते रहने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि यदि मिशन शक्ति से जुड़ी माताएं चाहेंगी तो बीजद सौ साल तक शासन में रहेगा।
बीजू जनता दल के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर पुरी में आयोजित पार्टी के एक विशाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजद मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि बीजू जनता दल के कार्यकर्ता लोगों की भलाई के लिए कार्य करें। पार्टी के कार्यकर्ता अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिलाओं के अच्छे के लिए कार्य करें। मिशन शक्ति कार्यक्रम ओडिशा की माताओं को एक नया पहचान प्रदान की है।
माताएं ओडिशा की जिम्मेदारी लें
पार्टी के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य की माताएं यदि चाहेंगी, तो बीजू जनता दल सौ साल तक रहेगा। उन्होंने माताओं से आगे आने का आह्वान किया और कहा कि वे ओडिशा की जिम्मेदारी लें।
ओडिशा के गठन में सभी सहयोग करें
पार्टी की स्थापना को 25 साल पूरे होने पर पुरी के तालबणिआ में पार्टी ने एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के कार्यकर्ता व नेता सम्मिलित हुए थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि हमारे सपनों के ओडिशा के गठन में सभी सहयोग करें। अतीत में ओडिशा किस स्थान पर था और वर्तमान में किस स्थान पर है, इसे पूरी दुनिया जानती है। बीजद अब केवल एक राजनीतिक दल बन कर नहीं रह गया है, बल्कि एक जन आंदोलन बन चुका है।
विकास व पारदर्शी शासन एक मात्र एजेंडा
उन्होंने कहा कि ओडिशा का विकास व पारदर्शी शासन बीजद का एक मात्र एजेंडा है। महिला सशक्तिकरण को बीजू जनता दल सबसे अधिक महत्व देता आ रहा है। ओडिशा की जनता ने बीजू जनता दल को लंबे समय तक सेवा करने का अवसर दिया है। यह अवसर प्रदान करने हेतु बीजू जनता दल राज्य की जनता के पास ऋणी है।
बीजद में शामिल होने का आह्वान
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य की जनता का विश्वास व भरोसा ही बीजद की पूंजी है। जो लोग ओडिशा का विकास चाहते हैं वे बीजद में शामिल हों, चाहें वे किसी भी प्रोफेशन में क्यों न हों। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों के एजेंडे में राष्ट्रीय राजनीति हावी रहेगी, राज्य की राजनीति नहीं।

Share this news

About desk

Check Also

बालेश्वर में चुनाव अधिकारी ने नेताओं के साथ की बैठक

नामांकन की प्रक्रिया में दी जानकारी बालेश्वर। बालेश्वर के जिला चुनाव अधिकारी और जिलाधिकारी आशीष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *