Home / Odisha / ओडिशा में न्यूनतम तापमान में आयेगी गिरावट

ओडिशा में न्यूनतम तापमान में आयेगी गिरावट

भुवनेश्वर। ओडिशा में ठंड बढ़ने के आसार हैं। हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा में रात या न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बाद के दिनों में इसमें धीरे-धीरे गिरावट आएगी।
यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को देते हुए कहा कि अगले चार दिनों में ओडिशा के जिलों में कई स्थानों पर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
मौसम एजेंसी ने यह भी बताया कि मंगलवार को कलाहांडी, कंधमाल, बलांगीर, सोनपुर, बौध, अनुगूल, ढेंकानाल और कटक जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने पार्टी छोड़ी

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तथा सत्यवादी के पूर्व विधायक रमारंजन बलियार सिंह ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *