Home / Odisha / जगन्नाथ आदिवासियों के दारु देवता व पूरे ब्रह्माण्ड के भगवान – द्रौपदी मुर्मू

जगन्नाथ आदिवासियों के दारु देवता व पूरे ब्रह्माण्ड के भगवान – द्रौपदी मुर्मू

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गुरुवार को पुरी में श्रीजगन्नाथ के दर्शन करने के बाद दर्शन पुस्तिका में अपने भावपूर्ण अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने ओड़िया भाषा में अपने मन की बात लिखी है।
उन्होने लिखा है कि आज श्रीमंदिर में चतुर्धा मूर्ति एवं पार्श्व देव-देवियों के दर्शन करके अपने आपको सौभाग्यवती मान रही हूं। ओडिशा के लोगों के परम आराध्य महाप्रभु श्रीजगन्नाथ को प्रणिपात कर मुझे एक विरला व दिव्य अनुभूति हुई है। महाप्रभु आदिवासियों के दारु देवता हैं तथा समग्र विश्व ब्रह्माण्ड के भगवान हैं। मानवता के कल्याण के लिए उनके निकट विनम्र प्रार्थना करती हूं। श्रीजगन्नाथजी के आशीष प्राप्त कर हमारा देश विकास के शीर्ष पर पहुंचे यही मेरी कामना है।

Share this news

About desk

Check Also

BHAJANLAL SHARMA

ओडिशा के 6 हजार 412 गांवों तक सड़कें नहीं – भजनलाल शर्मा

कहा-नवीन पटनायक ने ओडिशा को 50 साल पीछे धकेला भुवनेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *