Home / Odisha / ओडिशा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत

ओडिशा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत

भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचीं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति विशेष विमान से बीजू पटनायक हवाई अड्डे सुबह 10.50 पर पहुंचीं। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला ओडिशा दौरा है।
हवाई अड्डे पर राज्यपाल प्रो गणेशीलाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व राज्य के मुख्य सचिव सुरेश चन्द्र महापात्र ने उनका भव्य स्वागत किया।
इसके बाद उन्हें भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात वह विशेष हेलीकाप्टर से पुरी के लिए रवाना हो गयीं।

Share this news

About desk

Check Also

BHAJANLAL SHARMA

ओडिशा के 6 हजार 412 गांवों तक सड़कें नहीं – भजनलाल शर्मा

कहा-नवीन पटनायक ने ओडिशा को 50 साल पीछे धकेला भुवनेश्वर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *