Home / Odisha / ओडिशा के 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे

ओडिशा के 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे

  •  कोरापुट रहा सबसे अधिक ठंड

भुवनेश्वर। ओडिशा में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को राज्य के कई स्थानों पर रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था। इसके साथ ही सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है। यह जानकारी देते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि ओडिशा के 15 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कोरापुट जिला राज्य में सबसे ठंडे स्थान के रूप में रहा, जहां न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
दरिंगबाड़ी, जिसे ओडिशा का कश्मीर माना जाता है, में रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बौध, सोनपुर और फूलबाणी में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर और कटक शहरों में न्यूनतम तापमान क्रमशः 21.1 और 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम की स्थिति के बारे में और अपडेट साझा करते हुए भुवनेश्वर में आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र ने कहा कि अगले 3 से 4 दिनों में राज्य में शुष्क मौसम रहेगा। उन्होंने कहा कि दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

Share this news

About desk

Check Also

बीजद के प्रदेश युवा महामंत्री भाजपा में शामिल हुए

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल के युवा शाखा के प्रदेश महामंत्री प्रीतिरंजन साहू व उनके समर्थक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *