Home / Odisha / आम चुनाव से पहले बीजद ने चला बड़ा राजनीतिक दांव: अपने अग्रिम पंक्ति के नेताओं को विभिन्न जगहों पर किया पदस्थापित

आम चुनाव से पहले बीजद ने चला बड़ा राजनीतिक दांव: अपने अग्रिम पंक्ति के नेताओं को विभिन्न जगहों पर किया पदस्थापित

  • निगम और बोर्ड में दी 36 नेताओं को नियुक्ति, वरिष्ठ नेता रमेश और प्रसन्न को मिला कैबिनेट का दर्जा

भुवनेश्वर,ओडिशा में धामनगर विधानसभा सीट पर उप चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके ठीक बाद पद्मपुर विधानसभा सीट पर भी उप चुनाव होने की उम्मीद की जा रही है। एक साल बाद आम चुनाव होने की भी उम्मीद है। ऐसे में इससे पहले बीजू जनता दल ने अपने अग्रिम पंक्ति के नेताओं को राज्य प्रशासन के विभिन्न निगम एवं बोर्ड में स्थापित कर दिया है। बीजद सुप्रीमो और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कुल 36 वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया है। वहीं दूसरी ओर, नवीन पटनायक ने पूर्व विधायक रमेश चंद्र च्याऊ पटनायक और पूर्व सांसद प्रसन्न पाटशाणी को भी खुश करने की पूरी कोशिश की है। मुख्यमंत्री ने इन दोनों नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। दोनों वरिष्ठ नेताओं को राज्य योजना बोर्ड में जगह दी गई है। आम चुनाव से पहले बीजू जनता दल का यह बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है।
उसी तरह से नेताओं को विभिन्न निगम और बोर्ड में अध्यक्ष और सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, ओडिशा राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर कलिकेश सिंहदेव, प्रभात आदित्य मिश्र को एपीआईसीओएल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, डी. विश्वनाथ को ग्रामीण आवास विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। लेनिन महांती को ओटीडीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अमरेश पति को ओडिशा इरिगेशन जल सिंचाई निगम के अध्यक्ष बनाए गए हैं। सुभाष महापात्रा को काजू विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह विजय नायक को ओडिशा बीज निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।
देवाशीष महांती को ओडिशा कृषि उद्योग निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ओडिशा फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष तौर पर सत्यब्रत त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। ओबी और ओसीडब्ल्यूडब्ल्यू की अध्यक्ष श्रीमयी मिश्र को बनाया गया है। चिन्मय साहू को ओडिशा लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीनती बेहरा महिला आयोग की अध्यक्ष बनी रहेंगी। संग्राम पाइकराय, ओडिशा खादी निगम के अध्यक्ष बने हैं। वहीं सुरेंद्र प्रधान राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए हैं। कुना बिहारी दास को राज्य युवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का प्रभार दिया गया है जबकि संतोष बेज को ओडिशा कृषि उद्योग निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं को योजना बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। ये हैं पूर्व विधायक रमेश चंद्र च्याऊ पटनायक और पूर्व सांसद प्रसन्न पाटशाणी। दोनों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। दूसरी ओर, साधु नेपाक को योजना बोर्ड का सदस्य बनाया गया और इन्हें उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

पहले चरण में भाजपा की जीत से बौखलाई बीजद – लता उषेंडी

गंजाम और नवरंगपुर में हुई हिंसा की निंदा की कहा- लोगों के मूड को नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *