Home / Odisha / लोकसेवा भवन में मना शांति अहिंसा व स्वराज का महोत्सव

लोकसेवा भवन में मना शांति अहिंसा व स्वराज का महोत्सव

  •  मुख्यमंत्री नवीन पटनाक ने रोपा स्वराज पौधा

  •  अहिंसा रथ का किया स्वागत

  •  स्वतंत्रता सेनानियों को किया गया सम्मानित

भुवनेश्वर। गांधी जयंती के अवसर पर तथा स्वतंत्रता के 75 वर्ष में गांधी जयंती का एक विशेष महत्व होने के कारण रविवार को भुवनेश्वर स्थित लोकसेवा भवन में राज्य सरकार द्वारा शांति अहिंसा व स्वराज का महोत्सव आयोजित हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोकसेवा परिसर में स्वराज पीपल पौधा भी रोपा। राज्य से विभिन्न स्थानों से आने वाली पवित्र मिट्टी व जल डालकर मुख्यमंत्री ने यह पौधा रोपण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह वृक्ष पूरे देश में युगों-युगों से शांति, स्वाधीनता अहिंसा का संदेश देता रहा है। गांधी जी की शांति व अहिंसा के मंत्र से विकसित होकर हम सभी को एक समृद्ध भारत गठन करने की दिशा में योगदान देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वृक्ष सिंधु सभ्यता से लेकर भगवान बुद्ध की साधना तक जुड़ा हुआ है। गीता में भी इस वृक्ष का वर्णन है। यह वृक्ष हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन की साक्षी है। यह अतीत में भी था, वर्तमान में भी है और भविष्य में ही रहेगा।
इस अवसर पर राज्य स्वतंत्रता सेनानी संघ के अध्यक्ष नीलमणि सामल ने मुख्यमंत्री को स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक के रूप में एक चरखा उपहार प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने सामल को एक शाल देकर सम्मानित किया। राज्यभर से घूमकर शांति व अहिंसा के संदेश का प्रचार करने वाले अंहिसा रथ के लोकसोवा भवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर राज्य की जनता को इस रथ के भव्य स्वागत और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उनके स्वर्णिम शब्द जय जवान जय किसान राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में हमेशा प्रेरणा देती रहेगी।

महात्मा गांधी को याद किया
महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें स्मरण किया। पटनायक ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपिता व शांति व हिंसा के सबसे बड़े उपासक महात्मा गांधी को जयंती पर श्रद्धांजलि। मानवता आदर्श, शिक्षा और सिद्धांत को लिए उनकी सेवा आगामी पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

Share this news

About desk

Check Also

बीजद के चुनावी घोषणापत्र में कुछ भी नहीं केवल कोरे आश्वासन – धर्मेन्द्र प्रधान

कहा-भाजपा के संकल्प पत्र से कॉपी किये जाने का प्रयास भुवनेश्वर। बीजू जनता दल द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *