Home / Odisha / ओडिशा की अस्मिता और प्रदेश के विकास की चिंता सिर्फ भाजपा ने की

ओडिशा की अस्मिता और प्रदेश के विकास की चिंता सिर्फ भाजपा ने की

  •  कहा- राज्य का विकास हमारी प्राथमिकता

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यहां के जनता मैदान में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा की अस्मिता और प्रदेश के विकास की चिंता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ने की है। ओडिशा का विकास हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि ओडिशा की बीजद सरकार ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। ये भ्रष्टाचार बिना राज्य की सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के सांठ-गांठ के संभव नहीं। यहां की जनता ने ऐसी सरकार को उखाड़ फेंक कर ओडिशा में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने का निश्चय ले लिया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के रूप में देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति भी ओडिशा की धरती से ही चुनी गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का हमेशा से ये लक्ष्य रहा है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति का सशक्तिकरण कर विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जाये।
कुशासन को लेकर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि ओडिशा को जब-जब जरूरत हुई, मोदी सरकार ने आगे बढ़कर सहायता की, लेकिन इसके बावजूद आये दिन हमें जब ये सुनने को मिलता है कि अमुक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया, शव को और मरीजों को साइकिल पर ले जाया जा रहा है, तो कलेजा फट पड़ता है। ये दृश्य कुशासन का नतीजा है।

Share this news

About desk

Check Also

उत्कल बिल्डर्स का 15 दिवसीय जलछत्र का उद्घाटन

भीषण गर्मी में पहले दिन लगभग एक हजार लोगों को दही का शर्बत पिलायी गयी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *