Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 296 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 296 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 296 नये पाजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 44 संक्रमित मिले हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1325766 हो गई है। राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1314349 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2197 है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 174 संगरोध से हैं, जबकि 122 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 27 जिले में हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 1, बालेश्वर जिले में 4, बरगढ़ जिले में 8, भद्रक जिले में 1, बलांगीर जिले में 21, बौध जिले में 2, कटक जिले में 20, देवगढ़ जिले में 2, ढेंकानाल जिले में 2, गजपति जिले में 6, जगतसिंहपुर जिले में 3, जाजपुर जिले में 6, झारसुगुड़ा जिले में 6, कलाहांडी जिले में 23, कंधमाल जिले में 4, केन्द्रापड़ा जिले में 5, खुर्दा जिले में 63 संक्रमित मिले हैं। कोरापुट जिले में 2, मयूरभंज जिले में 17, नवरंगपुर जिले में 7, नयागढ़ जिले में 7, नुआपड़ा जिले में 6, पुरी जिले में 3, रायगड़ा जिले में 3, संबलपुर जिले में 13, सोनपुर जिले में 2, सुंदरगढ़ जिले में 44, स्टेट पुल से 15 संक्रमित मिले हैं।

Share this news

About desk

Check Also

भाजपा की व्यंग्यात्मक पोस्ट: पांडियन की ‘हवाई टिकट’ से चुनावी जंग तेज

मोदी की भविष्यवाणी के बाद भाजपा ने साझा की ‘फ्लाइट टिकट’ चेन्नई में 4 जून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *