Home / Odisha / राजगांगपुर जामा मस्जिद के विकास के लिए एक करोड़ रुपए अनुदान की घोषणा पर नवीन पटनायक को धन्यवाद 

राजगांगपुर जामा मस्जिद के विकास के लिए एक करोड़ रुपए अनुदान की घोषणा पर नवीन पटनायक को धन्यवाद 

राजगांगपुर- राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय से 12फरवरी 2020को एक अधिसूचना जारी की गई है कि राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय के धर्मस्थाओं को 16करोड़़ रुपए की मंजूरी हुई है। यह राशि स्वत्रंत समस्या फंड से दी जाएगी। इस राशि से अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थलों पर यात्रियों की सुविधा, विकास मूलक कार्य एवं गोष्ठी केंद्र का निर्माण कार्य के लिए खर्च किया जाएगा।भुवनेश्वर, कटक, ब्रह्पु्म्मपुर, केन्दुझर,भद्रक, संबलपुर, राउरकेला एवं राजगांगपुर के अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है। इस कड़ी में राजगांगपुर जामा मस्जिद को एक करोड़ रुपए की मंजूरी की घोषणा की गई है।

इस घोषणा की खबर मिलते ही राजगांगपुर जामा मस्जिद के इमाम एवं अन्य मुस्लिम पंचायत के सदस्यों की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को उनके अनुदान राशि की घोषणा के लिए धन्यवाद सहित आभार व्यक्त किया गया है। राजगांगपुर शहर के पूर्व विधायक मंगला किसान ने भी राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थलों के विकास मूलक कार्य के लिए 16 करोड़ रुपए स्वत्रंत समस्या फंड से देनी की घोषणा की है और जिसमें राजगांगपुर जामा मस्जिद को एक करोड़ रुपए की राशि की घोषणा की गई है। इसके लिए हम सभी राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद देने के साथ आभार व्यक्त करते हैं।

Share this news

About desk

Check Also

एसआईटी ने शुरू की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की जांच

जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची विशेष जांच टीम केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *