Home / Odisha / मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कृषि ओडिशा -2020 का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कृषि ओडिशा -2020 का किया उद्घाटन

  • कृषि नीति ‘समृद्धि’ का किया लोकार्पण

भुवनेश्वर- मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार  कृषि मेला – कृषि ओडिशा -2020 का उद्घाटन किया। जनता मैदान में पांच दिनों तक चलने वाले इस मेले के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कृषि नीति ‘समृद्धि’ का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान ओडिशा के विकास का सारथी है। किसानों की मेहनत व लगन के कारण ओडिशा का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहाकि किसान देश की शक्ति व अर्थ व्यवस्था की शक्ति है। किसानों के उन्नति से ही देश का गौरव व स्वाभिमान में बढ़ोत्तरी होता है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं किसान सम्मान के साथ जीएं। नई-नई टेक्नोलाजी का प्रयोग कर कृषि क्षेत्र में अग्रणी बनें। किसानों का परिवार हमेशा खुशी से रहें। उन्होंने कहा कि खेती को लाभजनक बनाने के लिए उनकी सरकार ने अनेक कार्यक्रम शुरु किया है। किसानों को इन कार्यक्रमों का लाभ लेना चाहिए। उनकी सरकार किसानों  के प्रति प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में राज्य के कृषि मंत्री डा अरुण साहू ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के लिए अनेक कदम उठाया है। राज्य में कृषि क्षेत्र में जो सफलता हासिल हुई है, उसका श्रेय राज्य के किसानों को जाता है। कार्यक्रम में कृषि उत्पादन कमिशनर प्रदीप्त महापात्र, केन्द्र सरकार के उर्वरक विभाग के सचिव छबीन्द्र राउल व  अन्य लोगों ने उदवोधन दिया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दस अग्रणी किसानों को सम्मानित किया तथा नव नियुक्त सहकारी कृषि अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस बार के मेले मे 218 स्टाल खोले गये हैं। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से कृषि उद्योगी शामिल हो रहे हैं।

निखिल उत्कल दर्शन परिषद का वार्षिक सम्मेलन 23 जनवरी को

भुवनेश्वर। निखिल उत्कल दर्शन परिषद के 23वां वार्षिक सम्मेलन आगामी 23 जनवरी को आयोजित होगा।  कटक जिले के ओडसपुर स्थित उदयनाथ स्वयंशासित विज्ञान व तकनीकी महाविद्यालय में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उदघाटन राज्यपाल प्रो गणेशीलाल करेंगें। परिषद के सचिव अध्यापक विजय कुमार नायक ने  यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के दर्शन विभाग के विद्वान, अध्यापक, शोधकर्ता व छात्र इस दो दिवसीय़ सम्मेलन में शामिल होकर  वर्तमान में दर्शनशास्त्र के संदर्भ में चर्चा करेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़े होंगे सुरक्षा के प्रावधान

तैनात की जाएंगी सीएपीएफ की 165 कंपनियां भुवनेश्वर। ओडिशा में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *