Home / National / भारत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई

भारत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई

नई दिल्ली। भारत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी पर अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि हम भारत में कुछ कानूनी कार्यवाही के बारे में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि कूटनीति में देशों से दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करने की अपेक्षा की जाती है। साथी लोकतंत्रों के मामले में यह जिम्मेदारी और भी अधिक है। अन्यथा यह अस्वास्थ्यकर मिसाल कायम कर सकती है।
बयान में कहा गया है कि भारत की कानूनी प्रक्रियाएं एक स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित हैं, जो उद्देश्यपूर्ण और समय पर परिणामों के लिए प्रतिबद्ध हैं। उस पर आक्षेप लगाना अनुचित है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

वीवीपैट पर याचिका में कांग्रेस से संबंध नहीं : जयराम रमेश

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को वीवीपैट पर सुप्रीम निर्णय पर सीधे कोई टिप्पणी नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *