Home / National / पूर्व केंद्रीय मंत्री बबनराव ढाकने का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री बबनराव ढाकने का निधन

मुंबई, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बबनराव दादाबा ढाकने (87 वर्ष) का गुरुवार को देर रात अहमदनगर जिले के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। निमोनिया के चलते बबनराव ढाकने पिछले कुछ दिनों से अहमदनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में बेटा प्रतापराव ढाकने, बहू और पोते-पोतियां हैं। कल शनिवार दोपहर 1 बजे पगोरी पिंपलगांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बबनराव ढाकने का जन्म 10 नवंबर, 1937 को महाराष्ट्र के अकोला में हुआ था। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत बबनराव ढाकने ने बाजार समिति के माध्यम से की। इसके बाद वह एक के बाद एक पंचायत समिति, जिला परिषद, विधानसभा और लोकसभा जैसी सफलता की सीढिय़ां चढ़ते गए। वह एक संघर्षशील और आक्रामक राजनीतिक नेता के रूप में जाने जाते थे। वह जनता दल के टिकट पर महाराष्ट्र के बीड लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। बबनराव ढाकने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की सरकार में ऊर्जा संसाधन राज्यमंत्री थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे , उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने बबन राव ढाकने के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

पांचवें चरण में 3 बजे तक 47.53 प्रतिशत मतदान, बंगाल में सबसे अधिक 62.72 प्रतिशत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को छह राज्यों और दो केंद्रशासित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *