Home / National / पंजाब पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को गिरफ्तार किया

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने मंगलवार सुबह जीरा में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। घर पर पुलिस की दबिश के समय कुलबीर सो रहे थे। जीरा को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले जीरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि वह मंगलवार को खुद गिरफ्तारी देंगे। उनके खिलाफ चार दिन पहले फिरोजपुर में मामला दर्ज किया गया था। यह मामला जीरा के बीडीपीओ की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था। शिकायत में कहा गया था कि 11 और 12 अक्टूबर को कुलबीर सिंह जीरा ने उनके दफ्तर के सामने धरना दिया। इस दौरान वह अपने साथियों के साथ उनके कमरे में जबरन घुस गए। सरकारी काम में दखलअंदाजी के अलावा कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया।

Share this news

About admin

Check Also

दोपहर तक बंगाल में बंपर वोटिंग, मतदान 51 फीसदी के पार

कोलकाता। सोमवार को पश्चिम बंगाल के आठ लोकसभा क्षेत्रों में हो रही वोटिंग में मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *