Home / National / एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 : आईआईटी मद्रास लगातार पांचवें साल शीर्ष पर कायम

एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 : आईआईटी मद्रास लगातार पांचवें साल शीर्ष पर कायम

नई दिल्ली, शिक्षा मंत्रालय ने सोमवार को राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ), 2023 जारी की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास लगातार पांचवें वर्ष ‘समग्र’ (ओवरऑल) श्रेणी में शीर्ष पर कायम है। वहीं विश्वविद्यालय श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु प्रथम स्थान पर है।

शिक्षा मंत्रालय ने इस वर्ष कुल 12 श्रेणियों में एनआईआरएफ रैंकिंग जारी की है। इसमें ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कॉलेज, फार्मेसी, मेडिकल, लॉ और डेंटल, रिसर्च इंस्टीट्यूश्न्स के अलावा एग्रीकल्चर एंड एलाइड सेक्टर्स और आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग शामिल है। इस वर्ष एनआईआरएफ में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों (एग्रीकल्चर एंड एलाइड सेक्टर्स) का एक नया विषय जोड़ा है। साथ ही, आर्किटेक्चर अनुशासन का नाम बदलकर आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग कर दिया गया है।

‘समग्र’ श्रेणी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास प्रथम पायदान पर है। इसमें भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु दूसरे और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली तीसरे स्थान पर है। इसके बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर है। इस सूची में दिल्ली का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), छठे पायदान पर है। इसके बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी। इस सूची में 10वें स्थान पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) है।

‘विश्वविद्यालय’ की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु प्रथम जबकि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली दूसरे और जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली तीसरे पायदान पर है। इसके बाद क्रमश: जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी, मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी-मणिपाल, मणिपाल, अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयम्बटूर, वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान, वेल्लोर, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ और हैदराबाद विश्वविद्यालय, हैदराबाद है।

इंजीनियरिंग श्रेणी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास शीर्ष पर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली दूसरे और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे तीसरे स्थान पर है। इसके बाद क्रमश: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) तिरुचिरापल्ली और जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता है।

मैनेजमेंट संस्थानों की श्रेणी में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद शीर्ष पर है। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बेंगलुरु दूसरे और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोझिकोड तीसरे स्थान पर है। इसके बाद क्रमश: भारतीय प्रबंधन संस्थान कोलकाता, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली, भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ, राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरिंग संस्थान, मुंबई, भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर, जेवियर श्रम संबंध संस्थान (एक्सएलआरआई) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई है।

कालेजों की श्रेणी में शीर्ष दस में दिल्ली विश्वविद्यालय का महिला कॉलेज मिरांडा हाउस शीर्ष पर है। इसके बाद दूसरे स्थान पर दिल्ली का ही हिंदू कॉलेज है जबकि तीसरा स्थान चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज को मिला है। इसके बाद क्रमश: पीएसजीआर कृष्णमल महिला कॉलेज, कोयम्बटूर, सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता, आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, नई दिल्ली, लोयोला कॉलेज, चेन्नई, रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर, हावड़ा, लेडी श्री राम महिला कॉलेज दिल्ली और किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली है।

फार्मेसी श्रेणी में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हैदराबाद प्रथम स्थान पर है। इसके बाद जामिया हमदर्द, नई दिल्ली दूसरे और बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी तीसरे पायदान पर है। इसके बाद क्रमश: जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी, इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, मोहाली, जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, पंजाब यूनिवर्सिटी, मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, मणिपाल और अमृता विश्व विद्यापीठम है।

चिकित्सा श्रेणी में पांच शीर्ष संस्थानों में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली शीर्ष पर है। इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ दूसरे और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर तीसरे स्थान पर है। वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बेंगलुरु चौथे और जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी पांचवें स्थान पर है।

वास्तुकला और योजना (आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग) श्रेणी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की प्रथम और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कालीकट दूसरे स्थान पर है। इसके बाद क्रमश: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुचिरापल्ली, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर नई दिल्ली है।

कानून (लॉ) की श्रेणी में नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु प्रथम स्थान पर है। इसके बाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली दूसरे और नलसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद तीसरे स्थान पर है। पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय, कोलकाता चौथे और जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली पांचवें स्थान पर है।

दंत चिकित्सा (डेंटल) श्रेणी में सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज, चेन्नई प्रथम स्थान पर है। मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, मणिपाल दूसरे, डॉ. डी. वाई. पाटिल विद्यापीठ, पुणे तीसरे और मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, दिल्ली चौथे जबकि एबी शेट्टी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, मगलुरू पांचवें स्थान पर है।

अनुसंधान संस्थान (रिसर्च इंस्टीट्यूश्न्स) श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु प्रथम स्थान पर है। इसके बाद क्रमश: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंबई और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर है।

कृषि और संबद्ध क्षेत्र (एग्रीकल्चर एंड एलाइड सेक्टर्स) श्रेणी में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली शीर्ष पायदान पर है। इसके बाद आईसीएआर – राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल दूसरे और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना तीसरे स्थान पर है। वहीं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी चौथे और तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (टीएनएयू), कोयम्बटूर पांचवें स्थान पर है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

भाजपा ने ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को एससी-एसटी और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *