Home / National / लव जिहाद: झारखंड के तनवीर ने यश बनकर बिहार की मॉडल को फंसाया, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

लव जिहाद: झारखंड के तनवीर ने यश बनकर बिहार की मॉडल को फंसाया, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

रांची (झारखंड), राज्य की राजधानी रांची में लव जिहाद का मामला उजागर हुआ है। मुंबई में रहने वाली बिहार के भागलपुर की एक मॉडल ने आरोप लगाया है कि रांची में ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले मुस्लिम शख्स ने हिंदू बनकर उसे झूठे प्रेमजाल में फंसा लिया और अब शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। मॉडल ने मुंबई में मामला भी दर्ज कराया है। साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मदद मांगी है।

मॉडल का आरोप है कि वर्ष 2021 से मुस्लिम शख्स ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अब उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़ित ने 29 मई को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वर्सोवा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 (2)(एन), 328,506,504,323 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया। चूंकि, घटना रांची में हुई थी, इसलिए यह मामला रांची पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया।इस संबंध में रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि रांची में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि मुंबई में काम करने वाली मॉडल मानवी राज सिंह वर्ष 2020 में रांची में एक मॉडलिंग कंपनी के संपर्क में आयी थी। वहीं, एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई, जिसने अपना नाम यश बताया। उसने मॉडल को अपने यहां नौकरी पर रख लिया। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई। फिर यश ने मॉडल पर धर्म परिवर्तन और शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मॉडल को जब पता चला कि यश दरअसल में यश नहीं, तनवीर अख्तर खान है, तो उसने उससे दोस्ती खत्म कर दी लेकिन तनवीर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद तनवीर अख्तर खान से बचने के लिए वह मुंबई लौट गयी।

मॉडल का आरोप है कि उसे प्रताड़ित करने के लिए तनवीर मुंबई तक पहुंच गया। वहां भी उसने मानवी पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। तनवीर चाहता था कि मॉडल धर्म बदलकर उसके साथ शादी कर ले। मॉडल ने जब ऐसा करने से इंकार कर दिया, तो उसने उसे जान से मारने की भी कोशिश की, ऐसा मॉडल का आरोप है। मॉडल का आरोप है कि होली के दिन तनवीर ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं। उन्हीं तस्वीरों के जरिये उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वह उसे लगातार धमका रहा है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है विपक्षी दलों का गठबंधन : जेपी नड्डा

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चित्रकूट की चुनावी जनसभा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *