Home / National / अग्निशमन सेवा, होम गार्ड (एचजी) और नागरिक सुरक्षा (सीडी) कर्मी राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित

अग्निशमन सेवा, होम गार्ड (एचजी) और नागरिक सुरक्षा (सीडी) कर्मी राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित

नई दिल्ली, गणतंत्र दिवस के अवसर पर 47 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इनमें से वीरता के लिए अग्निशमन सेवा पदक 02 कर्मियों को उनके अदम्य साहस और वीरता के लिए प्रदान किया जाएगा।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक 07 कर्मियों को दिया जाएगा और सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक 38 कर्मियों को उनकी सेवाओं के विशिष्ट और मेधावी रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर 55 कर्मियों को होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया जाएगा । इनमें से 01 कर्मी को उनके अदम्य साहस और वीरता के लिए होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर अग्निशमन सेवाओं, नागरिक सुरक्षा व होम गार्डस कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक के साथ-साथ वीरता पदक और मेधावी सेवा पदक प्रदान किए जाते हैं।
साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

भाजपा ने ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने गुरुवार को एससी-एसटी और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *