Home / National / योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे जंक्शन
yogi aadityanath

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे जंक्शन

  • मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्वीट पर अलीगढ़ जिले का नाम भी बदलने की उठने लगी मांग

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक और बड़ा ऐलान किया है। अब फैजाबाद रेलवे जंक्शन अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले योगी सरकार ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैण्डल से ट्वीट कर यह जानकारी दी गयी है। इसके बाद ट्विटर पर लोग बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अलीगढ़ जिले का नाम बदले की मांग भी उठा रहे हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैण्डल से किये गये ट्वीट पर धर्मेन्द्र सिंह, लक्ष्मी सोनकर जैसे लोग लिख रहे हैं कि सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। वहीं संतोष के मिश्रा लिखते हैं कि अलीगढ़ का नाम भी बदला जाए। वह मुख्यमंत्री योगी को याद दिलाते हुए लिखते हैं कि आपने पहले भी अलीगढ़ का नाम बदलने को कहा था। अब समय आ गया है। अलीगढ़ का नाम भी बदला जाए।

मालूम हो कि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ किये जाने की मांग पहले से ही उठ रही है। इसके पहले योगी सरकार में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

वोट जिहाद पर भाजपा का तीखा हमला, कहा- इंडी गठबंधन मानसिक दिवालियापन का शिकार

नई दिल्ली। सपा नेता मारिया आलम के वोट जिहाद वाले बयान पर भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *