Home / National / महाराष्ट्र: राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार संजय उपाध्याय ने भरा पर्चा

महाराष्ट्र: राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार संजय उपाध्याय ने भरा पर्चा

मुंबई, महाराष्ट्र से राज्यसभा की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार संजय उपाध्याय ने बुधवार को विधानभवन में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है। भाजपा के पास निर्दलीय विधायकों को मिलाकर सदस्य संख्या 117 है। महाविकास आघाड़ी सरकार के सहयोगी दलों में मतभेद है, इसलिए उनकी संख्या 145 तक पहुंच सकती है। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि जिस पार्टी के 56 विधायक हैं उसका नेता मुख्यमंत्री है। जिसका 54 विधायक है वह उप मुख्यमंत्री है और जिसके 44 विधायक हैं वह राजस्व मंत्री है। इसलिए उनका उम्मीदवार राज्यसभा उपचुनाव में विजयी हो सकता है।
पाटिल ने कहा कि जिसके निधन के बाद सीट रिक्त होती है, उसके परिवार के सदस्य को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाने की परंपरा रही है। यह सीट राजीव सातव के निधन के कारण रिक्त हुई है। यदि राजीव सातव की पत्नी को उम्मीदवार बनाया जाता तो भाजपा अपना उम्मीदवार नहीं उतारती। इस सीट पर कांग्रेस नेतृत्व ने रजनी पाटिल को उम्मीदवार बनाया है।
उल्लेखनीय है कि 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में शिवसेना के 56, राकांपा के 54 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। सत्ता पक्ष के पास निर्दलीय सहित 171 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। मुख्य विपक्षी दल भाजपा के 105 विधायक हैं और उसको 12 निर्दलीयों का समर्थन प्राप्त है। इस सीट पर 4 अक्टूबर को चुनाव होगा और उसी दिन मतगणना होगी।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

सी-विजिल एप से 4.24 लाख शिकायतें मिलीं, 99.9 प्रतिशत निस्तारित : चुनाव आयोग

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शनिवार को कहा कि आम चुनाव 2024 की घोषणा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *