Home / International / इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सुबिआंतो ने राष्ट्रपति चुनाव में किया जीत का दावा
इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सुबिआंतो ने राष्ट्रपति चुनाव में किया जीत का दावा

इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सुबिआंतो ने राष्ट्रपति चुनाव में किया जीत का दावा

  • औपचारिक घोषणा अभी बाकी

जकार्ता। इंडोनेशिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए जारी मतगणना के अनौपचारिक आंकड़ों के आधार पर रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबिआंतो ने बुधवार शाम जीत का दावा किया। शुरुआती बढ़त के बाद सुबिआंतो ने यह घोषणा की है। इस बढ़त से उत्साहित सुबिआंतो ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह इंडोनेशियाई लोगों की जीत है। हालांकि अब तक चुनाव अधिकारियों ने कोई घोषणा नहीं की है।

चुनाव के आधिकारिक नतीजे एक माह में आएंगे। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े लोकतंत्र इंडोनेशिया में बुधवार दोपहर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। चुनाव में तकरीबन 20 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने मतों की गणना शुरू कर दी है।

अनौपचारिक गणना के अनुसार, सुबिआंतो को 57 से 59 प्रतिशत के बीच वोट मिले। इनमें से 80 प्रतिशत से अधिक वोट मतदान स्थलों पर गिने गए। त्वरित गणना पूरे इंडोनेशिया में मतदान केंद्रों के नमूने पर वास्तविक वोट गिनती पर आधारित होती है।

इस खबर को भी पढ़ें:-राष्ट्रपति पुतिन का दावा, रूस कैंसर की वैक्सीन बनाने के करीब पहुंचा

चुनाव में दो पूर्व प्रांतीय गवर्नर अनीस बसवेडन और गंजार प्रानोवो भी लोकप्रिय राष्ट्रपति जोको विडोडो की उत्तराधिकारी की दौड़ में शामिल हैं। त्वरित गणना के अनुसार बसवेडन को 25 प्रतिशत और गंजर प्रानोवो को 17 प्रतिशत वोट मिले हैं। हालांकि उन्होंने जनता से आधिकारिक नतीजे आने का इंतजार करने का आह्वान किया है।

उल्लेखनीय है कि चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में भी रक्षा मंत्री प्रबोवो सुबिआंतो को राष्ट्रपति पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। प्रबोवो सुहार्तों के शासनकाल में पूर्व सैन्य जनरल रह चुके हैं और उन पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगे चुके हैं। इन आरोपों के कारण अमेरिका ने उनके प्रवेश पर दो दशक तक प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि उन्होंने मानवाधिकारों के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इंडोनेशिया का चुनाव अमेरिका और चीन के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसका प्रमुख कारण इंडोनेशिया का बड़ा घरेलू बाजार, निकल और पाम आयल जैसे प्राकृतिक संसाधन और दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के साथ राजनयिक प्रभाव है।

इस खबर को भी पढ़ेंः-नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज शरीफ होंगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

 

Share this news

About admin

Check Also

इजराइल सैन्य खुफिया प्रमुख अहरोन हलीवा का इस्तीफा

तेल अवीव। इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा कि उसके खुफिया कोर के प्रमुख ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *