आजादी से पहले वायसराय हाउस के रुप में दिल्ली की रायसीना पहाड़ी पर निर्मित हुआ भव्य भवन 26 जनवरी 1950 से राष्ट्रपति भवन के तौर पर जाना जाता है। लेकिन इसके तमाम कक्षों और हिस्सों के ब्रिटिश असर से मुक्त होने में सात दशक से भी अधिक का समय लग गया है। प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद से तमाम स्तरों पर भारतीयकरण की प्रक्रिया ने जोर पकड़ा, जिसका असर राष्ट्रपति भवन पर भी दिखा है। मोदी काल में राष्ट्रपति बने रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के तमाम हिस्सों के भारतीयकरण की जो शुरुआत की, उस पर आज अंतिम मुहर लग गई, जब मौजूदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दरबार हॉल को गणतंत्र मंडप का नया नाम दे दिया और अशोका हॉल को अशोक मंडप का। ब्रिटिश शासन काल के दौरान दरबार हॉल में वायसराय का दरबार लगता था, लेकिन अब यहां भारतीय गणतंत्र के तमाम अलंकरण और सम्मान दिये जाते हैं, इसलिए इसे गणतंत्र मंडप का नाम देना उपयुक्त ही है।
Home / BUSINESS / राष्ट्रपति भवन का अशोका हॉल अब अशोक मंडप, जानिए क्यों कहते हैं इसे Large Jewel Box!
Check Also
एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं देने का लाइसेंस मिला
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में …