Home / Sports / हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले

हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 (पुरुष एवं महिला वर्ग) के पहले संस्करण की तारीख और वेन्यू की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की मेज़बानी तमिलनाडु हॉकी यूनिट करेगी और मुकाबले चेन्नई में 18 जून से 27 जून 2025 तक खेले जाएंगे।

यह टूर्नामेंट भारतीय हॉकी में एक नई शुरुआत है, जो अनुभवी और पूर्व खिलाड़ियों के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करता है। पुरुषों और महिलाओं, दोनों वर्गों में खेले जाने वाले इस आयोजन के ज़रिए यह दिखाया जाएगा कि उम्र चाहे जो भी हो, खेल के प्रति जुनून और समर्पण कभी खत्म नहीं होता। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पुरुष खिलाड़ियों की उम्र 40 वर्ष या उससे अधिक, जबकि महिला खिलाड़ियों की उम्र 35 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है।

दोनों कैटेगरी में भाग लेने वाली टीमों के नाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। खिलाड़ी अपनी-अपनी राज्य सदस्य इकाइयों के माध्यम से पंजीकरण कराकर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट प्रारूप में आयोजित होगी, जिसमें पूल का निर्धारण टीमों की अंतिम संख्या के आधार पर किया जाएगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा ने इस आयोजन को लेकर खुशी जताई और कहा, “पहले हॉकी इंडिया मास्टर्स कप का हिस्सा बनना मेरे लिए एक बेहद भावुक और रोमांचक क्षण है। हॉकी ने मुझे वो सब कुछ दिया है जो मैं आज हूं और वर्षों बाद उन्हीं साथी खिलाड़ियों के साथ मैदान में लौटना बेहद खास एहसास है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह टूर्नामेंट केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि विरासत, जुनून और हमारे खेल से जीवन पर्यंत जुड़ाव का उत्सव है। मैं हॉकी इंडिया का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने पूर्व खिलाड़ियों के लिए इस मंच की शुरुआत की। मैं गर्व से फिर से अपने जूते पहन रही हूं—इस खेल के लिए नहीं जो हमने खेला, बल्कि उस सब कुछ के लिए जो इस खेल ने हमें दिया है।”

हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 पूर्व खिलाड़ियों के लिए न केवल मैदान पर वापसी का मौका है, बल्कि अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करने का भी एक सुनहरा अवसर है।

साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियाई खेल 2026 और अन्य आयोजनों के लिए खेल मंत्रालय ने जारी किये चयन मानदंड

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने एशियाई खेल 2026 और अन्य बहु-खेल आयोजनों में खिलाड़ियों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *