Home / Sports / बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने जापान को 3-0 से हराया

बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने जापान को 3-0 से हराया

 राजगीर। भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में जापान को 3-0 से हरा दिया। राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत की ओर से नवनीत कौर (37वें मिमट) और दीपिका (47वें, 48वें मिनट) ने गोल किए। इस जीत के साथ भारत ने एक भी अंक गंवाए बिना तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने 19 नवंबर को सेमीफाइनल में जापान के साथ अपना मैच पक्का कर लिया, जो तालिका में चौथे स्थान पर है।
भारतीय टीम ने खेल की शुरुआत धीमी की और महत्वपूर्ण मौके बनाने में संघर्ष किया। जैसे-जैसे क्वार्टर खत्म होने लगा, भारतीय खिलाड़ियों ने तत्परता दिखाई और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन वे इसका फायदा उठाने में विफल रहे। पहला क्वार्टर गोल रहित समाप्त हुआ। जापान ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत अच्छी की, लेकिन भारतीय टीम ने गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। दूसरा क्वार्टर भी गोल रहित रहा। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया, जिसकी बदौलत 37वें मिनट में नवनीत कौर ने पहला गोल दागा। इसके बाद जापान ने बराबरी की तलाश में अपने डिफेंसिव सेटअप से बाहर निकलकर गेम को और भी रोमांचक बना दिया। हालांकि, कोई भी टीम गोल करने का स्पष्ट मौका नहीं बना पाई और भारत ने तीसरा क्वार्टर 1-0 से आगे रहते हुए समाप्त किया।
आखिरी क्वार्टर की शुरुआत भारत के लिए पेनल्टी कॉर्नर से हुई। तीसरे रीटेक पर दीपिका ने दाएं पोस्ट की ओर एक शक्तिशाली लो फ्लिक लगाया, जिससे भारत की बढ़त दोगुनी हो गई। भारत ने अपनी बढ़त बनाए रखी और अगले ही मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। इस बार दीपिका ने गेंद को गोलकीपर के ऊपर से गोल में पहुंचा दिया, जिससे स्कोर 3-0 हो गया। इसके बाद भारत ने मैच पर पूरा नियंत्रण कर लिया और जीत दर्ज की।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

हॉकी कोचों के लिए ‘एडवांस स्पोर्ट्स साइंस वर्कशॉप’ की शुरुआत, श्रीजेश, हरेंद्र सिंह सहित कई दिग्गजों की मौजूदगी

 हॉकी इंडिया और एनसीएसएसआर की पहली संयुक्त पहल नई दिल्ली। हॉकी इंडिया और भारतीय खेल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *