Home / Sports / पेरिस ओलंपिक की पदक तालिका में भारत का खाता खुला, शूटर मनु भाकर को मिला कांस्य पदक

पेरिस ओलंपिक की पदक तालिका में भारत का खाता खुला, शूटर मनु भाकर को मिला कांस्य पदक

  • ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं मनु भाकर

पेरिस। पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक तालिका में भारत का खाता खुल गया है। भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। 22 साल की निशानेबाज ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद कांस्य पदक जीता। इसी के साथ वह ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
मनु भाकर ने आठ महिलाओं के फाइनल में 221.7 का स्कोर हासिल किया। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण और रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो खिलाड़ियों ने जीता। ओह ये जिन 243.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

खेल मंत्री मंडाविया ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ में हुए शामिल, स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आग्रह

 केंद्रीय मंत्री ने इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास संसद सदस्यों के साथ साइकिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *