Home / Sports / हॉकी इंडिया ने झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शाल्बी हॉस्पिटल के साथ किया करार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

हॉकी इंडिया ने झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शाल्बी हॉस्पिटल के साथ किया करार

नई दिल्ली, हॉकी इंडिया ने गुरुवार को प्रतिष्ठित झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के लिए शाल्बी डिवाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के साथ आधिकारिक आपूर्तिकर्ता और नामित चिकित्सा भागीदार के रूप में करार किया है। करार के तहत शाल्बी डिवाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को पूरे टूर्नामेंट के दौरान व्यापक चिकित्सा सहायता प्रदान करने का काम सौंपा गया है।

साझेदारी का उद्देश्य टूर्नामेंट की चिकित्सा सहायता को बढ़ाना और सभी खिलाड़ियों, अधिकारियों, कोचों, सहायक कर्मचारियों और टूर्नामेंट में शामिल सभी लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुनिश्चित करना है।

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगी। भारत इस टूर्नामेंट में जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। सविता कप्तान के रूप में भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगी, जबकि दीप ग्रेस एक्का उनकी डिप्टी होंगी। भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 को थाईलैंड के खिलाफ करेगा।

बता दें कि शाल्बी डिवाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शाल्बी हॉस्पिटल्स ग्रुप का एक हिस्सा है, जिसकी 6 राज्यों के 11 शहरों में मौजूदगी है। अस्पताल परिसर पांच मंजिलों में फैला हुआ है और रुमेटोलॉजी और क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, स्त्री रोग और प्रसूति, दंत चिकित्सा, बाल रोग, मनोचिकित्सा, ईएनटी, आंतरिक चिकित्सा, के लिए सभी चिकित्सा आवश्यकताओं और उपचारों को पूरा करने के लिए सुसज्जित है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्म श्री. डॉ दिलीप तिर्की ने कहा, “मुझे खुशी है कि मैं झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 के आधिकारिक आपूर्तिकर्ता के रूप में शाल्बी डिवाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिवार का स्वागत करता हूं। मुझे यकीन है कि शाल्बी उपलब्ध सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगा। हम उत्सुकता से एक सार्थक साझेदारी की आशा कर रहे हैं।”

साझेदारी को लेकर शाल्बी डिवाइन के सीईओ, पीयूष कुमार ने कहा, “हॉकी इंडिया के साथ साझेदारी करना और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में अपनी चिकित्सा विशेषज्ञता का योगदान देना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। हमारा सर्वश्रेष्ठ शुभकामनाएं इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति के साथ हैं और हम आशा करते हैं कि प्रशंसक बिना किसी परेशानी के रोमांचक हॉकी एक्शन का आनंद लेंगे।”
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

प्रो कबड्डी लीग-12 : पांच सुपर टैकल की बदौलत हरियाणा स्टीलर्स की गुजरात पर जीत

जयपुर। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन में सोमवार को खेले गए 33वें मुकाबले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *