Mon. Apr 14th, 2025
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर


इण्डो एशियन टाइम्स, नई दिल्ली/गुवाहाटी,
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष व असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा शुक्रवार सुबह दिल्ली में स्थित बीएआई कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बीएआई के पदाधिकारियों के साथ असम में बैडमिंटन के बुनियादी ढांचे की समीक्षा और उसे मजबूत बनाने के लिए चर्चा की।

शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. सरमा के बीएआई कार्यालय पहुंचने पर उपाध्यक्ष एस. मुरलीधरन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मुरलीधरन और बीएआई के पदाधिकारियों के साथ धन आवंटन, आगामी कार्यक्रमों, असम और देशभर में बैडमिंटन के बुनियादी ढांचे की स्थिति, बैडमिंटन के प्रति युवा पीढ़ी की प्रतिक्रियाओं सहित कई विषयों पर चर्चा की।

बाद में, मुख्यमंत्री डॉ. सरमा थॉमस कप का प्रदर्शन करने के लिए प्रदर्शन अनुभाग का जायजा लिया। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने वर्ष 2022 में भारत ने बैंकॉक में फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर अपना पहला थॉमस कप खिताब जीता था।

बीएआई के एक पदाधिकारी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री सह बीएआई अध्यक्ष की यात्रा बैडमिंटन के खेल को बढ़ावा देने और समर्थन करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो भारत के युवाओं को प्रेरित और सशक्त बनाता है।

बाद में मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, ‘आज दिल्ली में ऐतिहासिक थॉमस कप ट्रॉफी का स्वागत करते हुए मेरा सीना गर्व से फूल गया है। अपनी स्थापना के 72 वर्षों के बाद पहली बार थॉमस कप जीतने के सपने को साकार करने के लिए टीम के प्रत्येक सदस्य और सभी सहयोगी स्टाफ को बधाई। बहुत बधाई!’
साभार -हिस
Posted by: Desk, Indo Kaling Times

Share this news

By desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *