Home / Sports / हॉकी विश्व कप: न्यूजीलैंड ने चिली को 3-1 से हराया
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

हॉकी विश्व कप: न्यूजीलैंड ने चिली को 3-1 से हराया

भुवनेश्वर/राउरकेला, ओडिशा में चल रहे हॉकी विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। शनिवार को खेले गए पूल सी के मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहली बार विश्व कप खेल रही चिली को 3-1 से हरा दिया है।

न्यूजीलैंड ने मुकाबला में चिली के खिलाफ शानदार शुरुआत की। न्यूजीलैंड के लिए पहला गोल नौवें मिनट में लेन सैम ने किया। इसके बाद 11वें मिनट में हीहा सैम ने दूसरा गोल दागा। हीहा सैम ने तीसरा गोल 18वें मिनट दागकर न्यूजीलैंड को मैच में 3-0 से आगे कर दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ चिली ने एक मात्र गोल 49वें मिनट में किया। चिली के लिए यह गोल कोन्टार्डो इग्नासियो ने दागा। खेल समाप्त होने तक चिली और कोई गोल नहीं कर सका। न्यूजीलैंड ने यह मैच 3-1 से अपने नाम कर लिया।
साभार- हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

महिला क्रिकेट विश्व कप फाइनल में सुनिधि चौहान देंगी प्रस्तुति, लेजर शो का होगा प्रदर्शन

नई दिल्ली। भारतीय गायिका सुनिधि चौहान आगामी आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *