Home / Sports / ओडिशा को मिला पहला राष्ट्रीय रोल बॉल मेडल

ओडिशा को मिला पहला राष्ट्रीय रोल बॉल मेडल

भुवनेश्वर। खेल के दुनिया में परचम लहरा रहे ओडिशा ने अब रोल बॉल में भी अपना जलवा दिखाया है। ओडिशा के 11 साल से कम उम्र के लड़के और लड़कियां दोनों रोल बॉल टीम ने पहली बार नेशनल रोल बॉल ट्रॉफी जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।
फाइनल में असम को 3-2 से हराकर ओडिशा गर्ल्स चैंपियन बनी, जबकि ओडिशा के लड़के 16 से 19 दिसंबर विशाखापट्टनम में आयोजित 12वीं रोल बॉल नेशनल चैंपियनशिप 2022 में महाराष्ट्र को 10-2 गोल से हराकर सेकेंड रनर-अप बने। खेल और पर्यटन मंत्री श्रीमती आरके रोजा ने चैंपियन ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

उपरोक्त 12वीं राष्ट्रीय रोल बॉल चैम्पियनशिप में ओडिशा के मास्टर प्रतीक अर्नव जेना क्रमशः 21 गोल और अश्लेषा पंडा के साथ 10 गोल के साथ टूर्नामेंट के सर्वोच्च गोल स्कोरर हैं।
ओडिशा रोल बॉल एसोसिएशन के सचिव सौदामिनी पात्र तथा संस्थापक सदस्य पार्थ सारथी जेना और अध्यक्ष धर्मादित्य पटनायक ने विजेता टीमों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

एशियाई खेल 2026 और अन्य आयोजनों के लिए खेल मंत्रालय ने जारी किये चयन मानदंड

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने एशियाई खेल 2026 और अन्य बहु-खेल आयोजनों में खिलाड़ियों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *