Home / Sports / राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के तैराकों ने जीते रजत और कांस्य पदक
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के तैराकों ने जीते रजत और कांस्य पदक

  • दिव्या सतीजा ने 50 मीटर बटरफ्लाई में जीता रजत पदक

  • हर्ष सरोहा ने जीता 50 मीटर बटरफ्लाई का कांस्य पदक

बहादुरगढ़, गुजरात के शहर राजकोट में चल रही राष्ट्रीय खेलों की तैराकी स्पर्धा में शुक्रवार को हरियाणा की तैराक दिव्या सतीजा ने नए रिकॉर्ड के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया है। उन्होंने 50 मीटर बटरफ्लाई की हीट में ही नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया था। शुरुआती हीट में दिव्या ने 28.76 सेकंड का नया रिकॉर्ड बनाया और फाइनल में 28.63 सेकंड के साथ सिल्वर मेडल हासिल कर लिया। 50 मीटर बटरफ्लाई में पिछला रिकॉर्ड 29.12 सेकंड का था।

हरियाणा के तैराक हर्ष सरोहा ने भी 50 मीटर बटरफ्लाई में पिछले ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज से आगे निकलकर कांस्य पदक हासिल किया है। हर्ष सरोहा ने 25.23 सेकंड समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया है। 50 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में हरियाणा के तैराकों ने रजत और कांस्य पदक हासिल कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
हरियाणा ओलंपिक संघ की तरफ से उपाध्यक्ष विक्रम सिंह और सहसचिव अनिल खत्री भी तैराकी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए गुजरात पहुंचे हैं। संघ के अध्यक्ष खेल मंत्री संदीप सिंह और हरियाणा तैराकी संघ के अध्यक्ष सांसद धर्मबीर सिंह ने भी विजेता तैराकों को बधाई दी है।

तैराकी टीम के साथ कोच रविन्द्र, प्रकाश कादयान, जगदीश चंद और विकास भी टीम के साथ राजकोट में ही मौजूद हैं। भारतीय तैराकी संघ के सचिव और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने ही विजेता तैराकों को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

खत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खेलों में तैराकों ने अब तक दो पदक हासिल कर लिए हैं। बटरफ्लाई इवेंट में महिला और पुरुष दोनों वर्गों में तैराकों ने मेडल हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की तैराकी अब विश्वस्तरीय हो चुकी है और हरियाणा के तैराक ओलंपिक का कोटा हासिल कर देश के लिए ओलंपिक में भी पदक लाएंगे।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

शूटिंग लीग ऑफ इंडिया को लेकर भारतीय निशानेबाजों में उत्साह, एनआरएआई ने किया लोगो का अनावरण

नई दिल्ली। डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में गुरुवार दोपहर नेशनल राइफल एसोसिएशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *