Home / Sports / खेलना और मेडल जीतना हर खिलाड़ियों का कर्तव्य : दिलीप चौरसिया
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

खेलना और मेडल जीतना हर खिलाड़ियों का कर्तव्य : दिलीप चौरसिया

  • पहले कहावत थी खेलोगे कूदोगे होगे खराब, लेकिन अब खेलोगे कूदोगे बनोगे नवाब : डॉ राम मनोहर

  • रानी रेवती देवी में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता

प्रयागराज, विद्या भारती से सम्बद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर में पूर्वी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप चौरसिया ने कहा कि खेल खेलना और देश के लिए मेडल लाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है।

प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय के संरक्षण में आयोजित एवं संगीताचार्य मनोज गुप्ता के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख विजय उपाध्याय ने भैया-बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। आप लोग खेल की विधा से जुड़े हैं। देश में आज खिलाड़ियों की कमी है, इसलिए मोदीजी के नेतृत्व में खेल को बढ़ावा देने के लिए कई संगठनों की स्थापना की गई है।
अध्यक्षीय आशीर्वचन में विद्या भारती काशी प्रांत के संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर ने कहा पहले एक कहावत कही जाती थी, खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब पढ़ोगे लिखोगे होगे नवाब। आज वह कहावत उल्टी हो गई है। आज खेलेंगे कूदेंगे तो नवाब बनेंगे। ओलम्पिक के तालिका पदक में जब भी हम अपने देश का नाम पदक ढूंढने में खोजते हैं तो हमारे देश का नाम सबसे नीचे दिखाई देता है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद इसमें काफी सुधार हुआ है। हमारे विद्या भारती के छात्र-छात्राएं 71 प्रकार के खेलों में भागीदारी करते हैं।
विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश सिंह ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने एस.जी.एफ.आई तथा खेलो इंडिया खेलो में भी प्रतिभाग करते हुए कई पुरस्कार और मेडल भी प्राप्त किए हैं। हमारे खिलाड़ियों का लक्ष्य है कि आगे वह ओलम्पिक खेलों में भी प्रतिभाग करते हुए देश के लिए पदक जीतें। अवध प्रांत के खेलकूद प्रमुख सोमदेव शर्मा ने खिलाड़ियों की प्रतिज्ञा का संचालन एवं स्वागत काशी प्रांत के प्रांतीय खेलकूद प्रमुख अजीत सिंह, सह प्रांतीय खेलकूद प्रमुख विमल चंद्र दुबे तथा विजय मौर्य ने और आभार ज्ञापन संतोष तिवारी ने तथा कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार शुक्ला ने किया।

कार्यक्रम में रमेश चंद्र मिश्रा, प्रवीण कुमार तिवारी, सचिन सिंह परिहार, अभिषेक शुक्ला, प्रभात कुमार शर्मा, विद्यासागर गुप्ता, कपिल देव सिंह, पायल जायसवाल, रुचि चंद्रा, वकील प्रसाद, कुंदन सिंह, अवधेश कुमार, शैलेश सिंह यादव, रामचंद्र मौर्य, प्रेम सागर मिश्रा, ओकार पांडेय एवं अनिल उपाध्याय सहित समस्त विद्यालय परिवार का सहयोग रहा।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

यूएस किड्स वर्ल्ड टीन गोल्फ चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे महरीन और अर्शवंत

पाइनहर्स्ट (नॉर्थ कैरोलीना)। भारत के दो सबसे प्रतिभाशाली किशोर गोल्फर, महरीन भाटिया और अर्शवंत श्रीवास्तव, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *