Home / Sports / राष्ट्रमंडल खेल बैडमिंटन: महिला एकल वर्ग के फाइनल में पहुंची सिंधु, एक पदक पक्का
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राष्ट्रमंडल खेल बैडमिंटन: महिला एकल वर्ग के फाइनल में पहुंची सिंधु, एक पदक पक्का

बर्मिंघम, भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के महिला एकल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधु ने रविवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर की जिया मिन को शिकस्त दी।

इन खेलों के पिछले दो सत्र में कांस्य और रजत पदक जीत चुकी सिंधु ने जिया मिन को 21-19, 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा।

इससे पहले सिंधु ने शनिवार को खेले गए एकल वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में मलेशिया की जिन वेई गोह को हराया। सिंधु ने इस चुनौतीपूर्ण तीन गेम तक चले मुकाबले में गोह को 19-21, 21-14, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। गोह ने आक्रामक खेल से भारतीय खिलाड़ी को एक बार फिर से चौंका दिया। सिंधु ने हालांकि इसके बाद अपने खेल का स्तर ऊंचा किया और जीत दर्ज की।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

भारत बनाम इंग्लैंड अंडर-19 यूथ टेस्ट दूसरा दिन: एकांश सिंह के शतक के बाद भारत की सधी शुरुआत

चेल्म्सफोर्ड।एकांश सिंह के जुझारू शतक की बदौलत इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 309 रन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *