Home / Sports / राष्ट्रमंडल खेल : सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से रोके गए कुश्ती के मैच

राष्ट्रमंडल खेल : सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से रोके गए कुश्ती के मैच

बर्मिंघम, राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कुश्ती की स्पर्धा को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार, कुश्ती के मुकाबलों का पहला सत्र शुरू होने के कुछ मिनट बाद छत से एक स्पीकर (जो घोषणा को रिले करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है) गिर गया, जिसके बाद दर्शकों को हॉल खाली करने के लिए कहा गया। इस दौरान केवल पांच मुकाबलों को पूरा किया जा सका था। इसके बाद दर्शकों को हॉल खाली करने के लिए कहा गया और आयोजकों द्वारा पूरी तरह से जांच के आदेश दिये गए।

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने ट्वीट किया, “हम सुरक्षा जांच के लिए कुछ समय के लिए रुक रहे हैं और अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई फिर से शुरू करेंगे।”
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि इवेंट दोपहर 12:45 बजे (स्थानीय समय) पर फिर से शुरू होंगे, जो भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार शाम 5:16 बजे है।
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के ट्वीट में कहा गया, “इंग्लैंड से अपडेट: कुश्ती 12:45 (स्थानीय समय) पर फिर से शुरू होगी।”
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय कुश्ती दल ने आज से अपने अभियान की शुरुआत कर दी है।
स्टार भारतीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया ने शुक्रवार को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में अपने अभियान के पहले मैच में नौरो के लोव बिंघम को हराकर पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पुनिया ने अपने मैच में बेहद दबदबा बनाया और एक मिनट 47 सेकेंड तक चले मुकाबले में 4-0 से जीत हासिल की। उन्होंने फॉल के माध्यम से जीत हासिल की।
क्वार्टरफाइनल में पुनिया का सामना आज मॉरीशस के जीन गुइलियाने जोरिस बंदो से होगा।
इसके अलावा, भारतीय पहलवान दीपक पुनिया का राष्ट्रमंडल खेल 2022 अभियान अच्छी शुरुआत के साथ था। उन्होंने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने के लिए अपने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 86 किलोग्राम वर्ग के मैच में न्यूजीलैंड के मैथ्यू ऑक्सेनहैम को तीन मिनट 22 सेकेंड तक चले मुकाबले में 10-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

शुभमन गिल की अगुआई में युवा भारतीय नई टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए हरारे पहुंची

हरारे। कप्तान शुभमन गिल और कोच वीवीएस लक्ष्मण कोच के नेतृत्व में युवा भारतीय क्रिकेट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *