Home / Sports / राष्ट्रमंडल खेल 2022 : हैमर थ्रो के फाइनल में मंजू बाला, सरिता चूकीं
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : हैमर थ्रो के फाइनल में मंजू बाला, सरिता चूकीं

बर्मिंघम, राष्ट्रमंडल खेल 2022 के हैमर थ्रो में ग्रुप ए क्वालीफाइंग दौर में मंजू बाला ने फाइनल में जगह बना ली है, जबकि सरिता रोमित सिंह क्वालीफाई करने से चूक गई हैं।

मंजू ने अपने पहले प्रयास में 59.68 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वह 11 वें स्थान पर रही, जो उनके फाइनल में खेलने के लिए काफी था। फाइनल में शीर्ष 12 खिलाड़ी शामिल होंगे।

भारत की दूसरी एथलीट सरिता ने 57.48 मीटर का थ्रो किया और फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। वो 13वें स्थान पर रहीं।

शीर्ष पर कनाडा की कैमरी रोजर्स थीं, जिन्होंने अपने पहले प्रयास में 74.68 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा।

दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की जूलिया रैटक्लिफ रहीं। जिन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 68.73 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो हासिल किया। तीसरे स्थान पर अन्ना परचेज थीं, जिन्होंने अपने पहले प्रयास में 66.45 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

हांगकांग सिक्सेस 2025 के खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान और कुवैत के बीच भिड़ंत आज

हांगकांग। हांगकांग सिक्सेस 2025 रविवार को अपने अंतिम दिन में प्रवेश कर गया है। आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *