Fri. Apr 18th, 2025

शेषनाथ राय, भुवनेश्वर
ओडिशा पुलिस विभाग में 39 खिलाड़ियों को नियुक्ति मिली है। राज्य सरकार के निर्णय के मुताबिक शनिवार को 39 खिलाड़ियों को पुलिस सेवा में शामिल किया गया है। इसमें से 30 महिला खिलाड़ी हैं जबकि 9 पुरुष खिलाड़ी हैं। पिछले साल राज्य सरकार ने 96 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। राज्य के सफल खिलाड़ियों को मुख्यमंत्र का यह बड़ा तोहफा है।
इससे पहले राज्य में 6 चरण में 96 खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में नियुक्ति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त पुलिस कर्मचारियों की विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए नियुक्ति दी है। राज्य सरकार खेल एवं खिलाड़ियों के विकास के लिए 1 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ओडिशा बहुत जल्द देश का खेल हाउस बनने वाला है। खिलाडियो की नियुक्ति करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि आप अब अपने परिवार का दायित्व सम्भाल सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपके परिवार वाले भी अब आपको लेकर गर्व महसूस करेंगे। इसके साथ ही युवा वर्ग को खेलकूद में अधिक से अधिक शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री ने आह्वान किया है। 2018 विश्वकप हाकी, 2017 एशियन ऐथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन ओडिशा के लिए वरदान साबित हुआ है। 2023 में पुन: विश्वकपकी आयोजन के लिए राउरकेला में विश्व का सबसे बड़ा हाकी स्टेडियम बनाया जा रहा है।

Share this news

By desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *