Home / Odisha / श्रमिक युनियनों के भारत बंद का संबलपुर में भी असर

श्रमिक युनियनों के भारत बंद का संबलपुर में भी असर

संबलपुर। केन्द्र सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रमिक युनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का संबलपुर में भी असर देखने को मिला। बुधवार को एक दो स्थानों को छोडक़र शहर के सभी दुकान-बाजार बदं रहे। सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में ताला लगा रहा। इसके बावजूद संबलपुर रेल प्रबंधक के कार्यालय में बदस्तुर काम जारी रहा। शहर में बस एवं अन्य यात्री वाहनों की आवाजाही बंद रही, किन्तु ट्रेनों का चलाचल स्वाभाविक रहा। पेट्रोल पंप एवं बैंकों में भी बंद का असर रहा। बुधवार की सुबह विभिन्न श्रमिक युनियनों के सदस्य सडक़ों पर उतर आए और दुकान-बाजार बंद करा दिया। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर आंदोलन कर चक्का जाम कर दिया। अपराहन चार बजे के बाद स्थिति सामान्य होना आरंभ हुआ। कुल मिलाकर श्रमिक युनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद संबलपुर में भी सफल रहा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …