Check Also
मुख्यमंत्री मोहन माझी ने जेपी नड्डा से की मुलाकात
भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक …
desk 2021/02/20 Odisha Leave a comment
संबलपुर। संबलपुर प्रबंध संस्थान ने प्रसिद्ध संबलपुरी वस्त्र को ऑन लाइन बाजार में प्लेटफार्म देने का प्रयास आरंभ किया है। संबलपुर आइआइएम के निदेशक प्रोफेसर महादेव जायसवाल के हवाले से यह जानकारी दी गई है। श्री जायसवाल के अनुसार इसके लिए भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन विक्रेता फिलिपकार्ट से बातचीत जारी है। बहुत जल्द उसके साथ विशेष समझौता हस्ताक्षरित किया जाएगा। यदि संबलपुर वस्त्र को फिलिपकार्ट का सहयोग मिला तो इसे विश्व के बाजारों में खरीदा एवं बेचा जा सकेगा। गौरतलब है कि संबलपुर वस्त्र की मांग पूरे भारतवर्ष में है। स्थानीय बुनकर इस उत्पाद को बनाते हैं, किन्तु आनुषंगिक व्यवस्था न होने के कारण उनके उत्पाद को अच्छी कीमती नहीं मिल पाती है। मसलन बुनकर का आर्थिक विकास नहीं हो पा रहा है। अंतत: संबलपुर आइआइएम ने संबलपुर वस्त्र के उपर शोध आरंभ किया और अब इसे ऑनलाइन बाजार में उतारने का प्रयास आरंभ किया है। संबलपुर आइआइएम के इस प्रयास को अंचल के लोगों ने स्वागत किया है।
भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक …