Home / Odisha / सैल्यूट तिरंगा, जाजपुर शाखा ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ मनायी सरस्वती पूजा

सैल्यूट तिरंगा, जाजपुर शाखा ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ मनायी सरस्वती पूजा

  • बच्चों के बीच कॉपी, कलम, किताब, स्लेट आदि का वितरण

जाजपुर, सैल्यूट तिरंगा जाजपुर रोड शाखा ओडिशा द्वारा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम काबरा करवा के नेतृत्व में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर व्यास भूमि अनाथ आश्रम में बच्चों के बीच कॉपी, किताब,कलम, स्लेट, नाश्ता आदि का वितरण किया गया एवं सरस्वती पूजा मनाने के साथ-साथ बच्चों के साथ खुशियां भी बांटी गई. सैल्यूट तिरंगा जाजपुर रोड शाखा एवं मारवाड़ी माहेश्वरी महिला मंडल के सम्मिलित प्रयास से कार्यक्रम को सफल बनाया गया.

सैल्यूट तिरंगा जाजपुर रोड शाखा की महिला अध्यक्ष पूनम काबरा करवा ने बताया कि बच्चों में सरस्वती पूजा को लेकर एक अलग प्रकार की खुशी रहती है. उस खुशी को बांटने के लिए बच्चों के साथ अनाथ आश्रम में सरस्वती पूजा मनाते हुए बच्चों के साथ खुशियां बांटी गई. उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों में राष्ट्रवाद के प्रति प्रेम जगाना भी अति आवश्यक है. इस कार्यक्रम में मारवाड़ी माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष सुशीला देवी काबरा, सचिव बेला मुंधड़ा, सरिता बागरी, सुजाता लड्ढा  सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं. इस कार्यक्रम के लिए अनाथ आश्रम के अधिकारियों ने सैल्यूट तिरंगा एवं मारवाड़ी माहेश्वरी महिला मंडल का आभार व्यक्त किया.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

OTET परीक्षा रद्द होने के बाद छह अधिकारियों का तबादला

पुनः परीक्षा पर अभी तक चुप्पी पेपर लीक की आशंका के बाद प्रशासनिक फेरबदल भुवनेश्वर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *