Home / Odisha / कांग्रेस के आक्रोश को मिला संबलपुर का समर्थन, बंद असरदार, नहीं खुले दुकान-बाजार

कांग्रेस के आक्रोश को मिला संबलपुर का समर्थन, बंद असरदार, नहीं खुले दुकान-बाजार

राजेश बिभार, संबलपुर
पेट्रोल एवं डीजल की दर वृद्धि के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेस को संबलपुर वासियों का भरपूर समर्थन मिला। बढ़ती महंगाई के खिलाफ सोमवार को बुलाए गए संबलपुर बंद का व्यापक असर देखा गया। शहर की दुकान-बाजारें बंद रहे। पेट्रोल पंप पर ताला लगा रहा। सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में भी बंद का जोरदार असर देखा गया। सुबह जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहर के सड़कों पर निकले और इक्का-दुक्का खुले दुकानों को भी बंद करा दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेलसन मंडेल चौक पर पिकेटिंग किया और अदालत का कामकाज भी बाधित कर दिया।

सुबह अदालत के जज अपने निर्धारित समय पर कार्यालय जरूर पहुंचे, किन्तु आंदोलन कांग्रेस नेताओं ने उन्हें ससम्मान घर वापसी का रास्ता दिखा दिया। आंदोलन सुबह छह बजे से एक बजे तक चली। इस दरम्यान शहर की सड़कों में विरानी पसरा रहा, भारी वाहनों का चलाचल लगभग बंद रहा। हलांकि इस बंद का असर ट्रेन यातायात पर नहीं देखा गया। ट्रेन अपने सूचारू समय से संबलपुर से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। कुल मिलाकर कांग्रेस की ओर से आयोजित संबलपुर बंद सफल रहा। बढ़ती महंगाई पर लोगों ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू के नेतृत्व में चलाए गए इस आंदोलन में निरंजन त्रिपाठी एवं अशोक सोनी समेत जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के अनेकों पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

Share this news

About desk

Check Also

Mahanadi महानदी में बढ़ते जलस्तर से मंदिरों और गांवों पर मंडराया संकट

महानदी में बढ़ते जलस्तर से मंदिरों और गांवों पर मंडराया संकट

भुवनेश्वर। ओडिशा में लगातार बारिश और हीराकुद बांध के 20 फाटकों के खुलने के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *